{"_id":"575474eb4f1c1b7d2810dd20","slug":"computer-operator-s-head-chopped-body-found-in-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला पावर हाउस के कम्प्यूटर आपरेटर का सिर कटा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में मिला पावर हाउस के कम्प्यूटर आपरेटर का सिर कटा शव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकरगढ़ के जनवा बिहरिया गांव से शनिवार से लापता युवक का कटा सिर शंकरगढ़ के क्वारी नंबर पांच पावर हाउस के पास रविवार दोपहर को मिलने से सनसनी फैल गई। इसके थोड़ी देर बाद लगभग दस किलोमीटर के फासले पर करीब तीन बजे युवक का धड़ समेत शव लालापुर क्षेत्र के डेराबारी गांव के जंगल में मिला तो कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कटा सिर व धड़ समेत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी अस्पताल स्थित चीरघर भेज दिया।
शंकरगढ़ के जनवा गांव निवासी नंद किशोर का 22 वर्षीय पुत्र राहुल शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से बाइक लेकर निकला था। रात को वह घर नहीं लौटा। तभी से घर वाले उसकी खोजबीन में जुट गए थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे उसका कटा सिर क्वारी नंबर पांच पावर हाउस के पास पड़ा मिला तो परिजन दहल गए। इसके ठीक दस किलोमीटर के फासले पर दोपहर बाद करीब तीन बजे डेराबारी गांव के जंगल में वन विभाग के वाचर विष्णु देव ने धड़ समेत शव जंगल में बने चरही पानी की छोटी सी टंकी में देखा तो उसने अपने अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद शिनाख्त की गई तो पता चला कि सिर व धड़ समेत शव राहुल का था। जंगल में लाश मिलने की सूचना पाकर सीओ बारा विजय शंकर तिवारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
चरही में डूबी लाश को चौकीदारों की मदद से निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही। उस वक्त तक राहुल के परिजन जंगल में नहीं पहुंच सके थे। लाश को कब्जे में लेकर लालापुर थाने लाया गया। जहां मृतक के चाचा राम किशोर ने ग्रामीणों के साथ पहुंच कर शव की पहचान की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजन ने बताया कि मृतक राहुल शंकरगढ़ स्थित पावर हाउस में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात था।