{"_id":"58e3f0014f1c1b41485b460f","slug":"company-bag-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी कारोबारी के साढ़े छह लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी कारोबारी के साढ़े छह लाख रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी बाग के पीछे पार्क रोड पर मंगलवार रात कटरा से जीरो रोड पर स्कूटी से जा रहे कारोबारी जमाल खां से बदमाशों ने छह लाख 40 हजार रुपये छीन लिए। वह सुनसान सड़क से जा रहे थे उसी समय अचानक फोन पर बात करने के लिए रुके तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश नगदी भरा थैला ले गए। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर पहुंची कई थानों की पुलिस ने चौतरफा चेकिंग की लेकिन बदमाश मिले नहीं। जार्जटाउन थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।
कटरा में यूनिवर्सिटी रोड निवासी जमाल खां चीनी के थोक कारोबारी हैं। वह कंपनी से चीनी व्यापारियों को सप्लाई करते हैं। जीरो रोड निवासी नितिन भी व्यापार में उनके सहयोगी हैं। जमाल के मुताबिक, उन्हें कुछ कंपनियों को पैसा पहुंचाना था इसीलिए मंगलवार रात करीब 9.40 बजे थैले में छह लाख 40 हजार रुपये रखकर स्कूटी पर जीरो रोड पर नितिन के घर को रवाना हुए। नितिन रकम बैंक में जमाकर कंपनियों के खाते में ट्रांसफर कर देते हैं। जमाल ने कंपनी बाग के पीछे मजार के निकट स्कूटी रोककर अपने भाई कमाल को फोन लगाया। नगदी भरा थैला उन्होंने सीट पर आगे टिका रखा था। वह मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। उनमें से पीछे बैठा बदमाश थैला छीन लिया और तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया। जमाल ने 100 नंबर पर सूचना दी तो कर्नलगंज और जार्जटाउन पुलिस के साथ सीओ विजय शंकर तिवारी आ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।