फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cold stroke ill -half thousand , four killed

कोल्ड स्ट्रोक से डेढ़ हजार बीमार, चार की मौत

Sat, 17 Jan 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बेरहम पछुआ से शहर में छाए बादल शहरियों को राहत देने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को भी दिन भर धुंध छाई रही। शीतलहर जारी रहने से लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। बीते 24 घंटे में कड़कड़ाती ठंड ने चार लोगों की जान ले ली। कल्पवासियों और श्रद्धालुओं पर भी ठंड कहर बनकर टूट रही है। कोल्ड स्ट्रोक की चपेट में आकर डेढ़ हजार से अधिक अस्पताल पहुंचे। अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसमें से 25 को भर्ती किया गया जबकि हालत खराब होने से छह को बेली, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग की सूचनानुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 13.0 डिग्री से. रिकार्ड किया गया जो बृहस्पतिवार के मुकाबले मात्र 0.8 डिग्री से. अधिक था। इसी तरह रात का तापमान 1.2 डिग्री से. बढ़कर 10.2 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। आर्द्रता में भी ज्यादा घटोत्तरी दर्ज नहीं की गई।  अधिकतम आर्द्रता सौ फीसदी रिकार्ड की गई जबकि न्यूनतम आर्द्रता 87 फीसदी रही। न्यूनतम आर्द्रता में नौ अंकों की कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान प्रो. एसएस ओझा कहते हैं कि पश्चिमी हवाओं के दबाव से शहर का मौसम अभी दो-तीन दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा। हिमपात होने और पश्चिमी हवाओं के चलने से शीतलहर जारी रहेगी।
विज्ञापन


कड़कड़ाती ठंड ने बृहस्पतिवार को भी चार लोगों की मौत हो गई। यमुनापार के चनैनी गांव के लल्लू (48), चिंतापुर गांव के अंगनू (65), शंकरगढ़ की सुकन्या (60), शंभू (65) की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक सीने में तकलीफ होने, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट स्ट्रोक की चपेट में आकर बेली, एसआरएन, कॉल्विन अस्पताल पहुंच गए। मेला त्रिवेणी मार्ग पर स्थित अस्पताल के प्रभारी डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि भी शुक्रवार को डेढ़ हजार से अधिक कल्पवासी ठंड की चपेट में आकर अस्पताल में उपचार कराने पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed