{"_id":"572128e54f1c1b1a5fa9231b","slug":"cloth-shop-got-fired-in-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक में कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौक में कपड़े की दुकान में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
चौक स्थित मोहम्मद अली पार्क में कपडे़ की दुकान में आग लगने के बाद निकलता धुंआ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक के जवाहर स्क्वॉयर मार्केट के कार्नर पर स्थित रूपश्री गारमेंट्स में बुधवार देररात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए। शोरगुल मचा मचा भीड़ जुट गई। लोग आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग बुझने के बजाय फैलती जा रही थी। आग और धुआं देख अन्य दुकानदार सामान बाहर निकालने लगे। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स और दमकल मौके पर पहुंची। आग को विकराल रूप देखकर दमकल की आधा दर्जन से गाड़ियां बुला ली गईं लेकिन बंद दुकान में लगी आग पर काबू नहीं हो रही थी। इसके चलते जेसीबी बुलाकर दुकान का शटर तोड़ा गया। तब जाकर फायरक र्मी आग पर काबू पा सके। आग से आधा दर्जन दुकानें प्रभावित हुई। जब तक आग पर काबू नहीं पाया गया था कि आसपास के दुक ानदारों की धड़कने बढ़ी रही।
सब्जी मंडी के रहने वाले आसिफ की चौक में मुहम्मद अली पार्क के पास स्थित जवाहर स्क्वॉयर मार्केट में कार्नर पर रूपश्री गारमेंट्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात आसिफ दुकान बंद कर घर चले गए। रात लगभग 11 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। अंदर ही अंदर सुलगते हुए आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ। आग तेजी से फैलती जा रही थी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान का शटर बंद होने के चलते फायरकर्मी अंदर पानी नहीं डाल पा रहे थे। जिसके चलते आग थम नहीं रही थी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायरकर्मियों ने शटर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। तब जेसीबी को मौके पर बुलाया गया। जेसीबी आने के बाद शटर तोड़ा गया। तब फायरकर्मी अंदर घुसकर पानी डालने में कामयाब हुए तब आग काबू में आई। फायरकर्मियों को आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आग के चलते अगल-बगल के दुकानदार भी दहशत में थे। उन्हें डर था कि आग फैलकर उनकी दुकान तक न पहुंच जाए। दहशत में आसपास के दुकानदारों ने दुकानों से सामान बाहर निकाल लिया। जब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तब तक आसपास के दुकानदार सहमें रहे। आग के चलते रूपश्री गारमेंट्स में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
1990 में भी खाक हो गईं थीं 252 दुकानें
तकरीबन 26 बरस पहले 1990 में चौक के ही मुहम्मद अली पार्क में शार्ट सर्किट से 252 दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि आग से कपड़े की दुकानों को करोड़ों का नुकसान हुआ था। तब ज्यादातर दुकानें लकड़ी की बनी थीं। बुधवार देररात लगी आग ने उस घटना की याद दिला दी। जवाहर स्क्वॉयर मार्केट मुहम्मद अली पार्क से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है।