{"_id":"58f2800a4f1c1bd317cf5172","slug":"city-conspiracy-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजकतत्वों ने एक बार फिर शहर का माहौल बिगाड़ने की नाकाम कोशिश की। शनिवार सुबह तेलियरगंज स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर परिसर और ओमगायत्री नगर में सड़क पर गोवंशीय पशु का कटा हुआ सिर मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि, ओमगायत्री नगर में स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मामला तुरंत शांत करा दिया, लेकिन तेलियरगंज में मंदिर परिसर के भीतर हुई घटना से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में नाराज लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर आरएएफ और पीएसी की तैनाती कर दी गई। एसएसपी और आईजी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
तेलियरगंज में रसूलाबाद घाट रोड स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार सुबह स्थानीय लोग पूजा करने पहुंचे। मंदिर परिसर में घुसते ही गोवंशीय पशु का कटा हुआ सिर देख सन्न रह गए। खबर फैली तो सैकड़ों लोग जुट गए। विश्व हिन्दू परिषद के शिवम द्विवेदी, बजरंग दल नेता विजय, हिंदू युवा वाहिनी के अमित सिंह, मोनू गुप्ता और बीजेपी के तमाम नेता भी पहुंच गए। नाराज लोगों ने इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस बीच इंस्पेक्टर शिवकुटी, सीओ कर्नलगंज विजय शंकर तिवारी, एसपी सिटी विपिन टाडा आसपास के थाना प्रभारियों, पीएसी, आरएएफ के साथ पहुंच चुके थे। अफसरों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम तो खुलवाया दिया, लेकिन नाराज लोग मंदिर के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे जानकारी ली।
साथ ही अगल-बगल जाने वाले रास्तों में पड़ने वाले घरों, दुकानों और मंदिर के सामने स्थित स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा, लेकिन शरारती तत्वों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। मंदिर के प्रबंधक सुशील मिश्र और पुजारी अखिलेश पांडेय 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और मौके पर आईजी, एसएसपी को बुलाने पर अड़े रहे। तब एसएसपी शलभ माथुर और उनके बाद दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे आईजी डॉ. केएसपी कुमार पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर बवाल शांत हुआ। मामले में मंदिर के पुजारी अखिलेश पांडेय की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। देरशाम माहौल कुछ शांत हुआ और श्रद्धालु मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचे।
विज्ञापन
जिस समय शहर की पूरी फोर्स तेलियरगंज में मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूझ रही थी, उस वक्त कर्नलगंज के ओमगायत्री नगर में भी सड़क पर लोगों ने एक गोवंशीय पशु का कटा हुआ सिर देखा। नाराज लोग मोहल्ले के बाहर सड़क पर जुटने लगे। उनमें आक्रोश था। हालांकि, सोनू शुक्ला, बबलू, श्यामजी, समाजसेवी रोहित तिवारी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और इंस्पेक्टर कर्नलगंज को फोन पर इसकी सूचना दी। मौके पर एसआई संजय सिंह, राकेश राय पहुंचे। गोवंशीय पशु का क टा सिर हटवाकर स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तेलियरगंज में अखिलेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने ही महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर स्कूल है। सुबह बच्चे क्लास में पहुंचे थे कि बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ की ओर से की जा रही नारेबाजी सुनकर डर गए। बाहर पुलिस के बूटों की धमक और हूटर बजती गाड़ियों की आवाज से बच्चे परेशान थे। बाहर का माहौल तनाव पूर्ण देख स्कूल प्रबंधन के लोग भी परेशान थे और उन्हें बवाल की आशंका सता रही थी। ऐसे में आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय बंद कर दिया। अभिभावकों को तत्काल मैसेज भेजकर छुट्टी की जानकारी दी गई। अचानक स्कूल से आए मैसेज से अभिभावक परेशान हो गए। वे फोन कर आसपास के लोगों से इलाके के माहौल की जानकारी लेने लगे। बच्चों के सकुशल घर पहुंचने और बाहर का माहौल शांत होने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
अराजकतत्वों के माहौल बिगाड़ने की साजिश भले ही नाकाम हो गई हो, लेकिन इससे स्थानीय निवासी सकते में हैं। शनिवार सुबह के समय लोग घरों से निकले भी नहीं थे कि बाहर भारी पुलिस फोर्स और हूटर बजाती गाड़ियों की आवाज सुनकर दहशत में आ गए। जब उन्हें घटना की जानकारी हुई तो उन्हें इलाके का माहौल बिगड़ने का खतरा सताने लगा। मिली-जुली आबादी वाले मेंहदौरी, तेलियरगंज, रसूलाबाद घाट और शिलखाना में पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई। हमेशा इलाके का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा। लोग एक-दूसरे से यह जानने का प्रयास करते रहे कि माहौल शांत हुआ कि नहीं। दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने के लोगों ने राहत की सांस ली।
आल इंडिया मजलिस-ए- एत्तेहादुल मुस्लिमीन के महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद ने कहा कि तथाकथित ओछी मानसिकता के लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल वाले शहर में सांप्रदायिक रंग देने की नापाक कोशिश की। इलाके में शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन का प्रयास सराहनीय रहा। उन्होंने शरारती तत्वों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, गंगा सेना के प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।