फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Christian Community Performed, Demonstrated Injustice

मसीही समुदाय ने किया प्रदर्शन, मांगा इंसाफ

Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Christian Community Performed, Demonstrated Injustice
इलाहाबाद
जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आरके गवन की मौत से आक्रोशित मसीही समुदाय ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार को जाते समय सुभाष चौराहे पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन की भनक लगने पर पहले से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुलिस ने मसीही समुदाय के लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा देकर शांत कराया। देर शाम परिजनों ने राजापुर कब्रिस्तान में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


आरके गवन का शव बुधवार शाम उनके जमुना मिशन कंपाउंड स्थित घर में फांसी पर लटकता मिला था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें लिखा था कि उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने जान दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस अफसरों के सामने प्रदर्शन किया था। देर रात इस मामले में परिजनों की तहरीर पर काशी नरेश के इलाहाबाद स्थित संपत्तियों के केयरटेक रुद्रनारायण पाठक, शिवबहादुर सिंह और उदयप्रताप सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई गई। शुक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई। पोस्टमार्टम के बाद करीब साढ़े चार बजे परिजन शव लेकर जमुना मिशन कंपाउंड स्थित आवास पहुंचे। वहां प्रार्थना के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए निकले। आशंका थी कि परिजन सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए ही वहां कई थानों की फोर्स लेकर एएसपी सुकीर्ति माधव पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस की सूझबूझ से संभला मामला
सुभाष चौराहे पर पहुंचने पर परिजनों और मसीही समुदाय के लोगों ने कुछ देर के लिए विरोध जताया। यहां एएसपी सुकीर्ति माधव ने आश्वासन दिया कि उनके साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए और फिर शव अंतिम संस्कार के लिए राजापुर स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed