फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cash-strapped business distressed egg hanging hammock

अंडा कारोबारी फांसी पर झूला

Sat, 17 Jan 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cash-strapped business distressed egg hanging hammock
इलाहाबाद। कीडगंज थाना क्षेत्र के नेतानगर के रहने वाले अंडा कारोबारी गोपाल गुप्ता (45) का शव शुक्रवार सुबह फांसी पर झूलता मिला। उन्होंने घर के आंगन में स्लैब की सरिया से नायलोन की रस्सी से फांसी लगा ली थी। खबर कीडगंज थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान थे। आशंका जताई जा रही है कि माली हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


गोपाल गुप्ता चार भाइयों में सबसे छोटे थे लेकिन अविवाहित थे। नेतानगर स्थित घर में उनके तीनों भाई अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं। गोपाल अपने पिता भरतलाल गुप्ता और मां जयलक्ष्मी के साथ निचलेे तल पर रहते थे। घर से कुछ ही दूरी पर अंडे की दुकान लगाते थे। इधर बीच ठंड बढ़ने के बाद से उन्होंने दुकान पर भी जाना बंद कर दिया था। परिजनों का कहना है कि वह माली हालत को लेकर काफी परेशान थे। रात में जब सभी लोग सो गए तभी गोपाल ने फांसी लगा ली। शव को सुबह पांच बजे के आसपास मां जयलक्ष्मी ने देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह फांसी बताई गई है। परिजनों ने कर्ज या सूदखोरों द्वारा परेशान किए जाने के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन


एसओ कीडगंज एहत्सामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी प्रकार के झगड़े या विवाद की भी जानकारी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed