{"_id":"572903564f1c1b30795ccef5","slug":"candidates-seeking-appointment-baton","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 04 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रदेश सरकार की ओर से चल रही 72825 शिक्षकों की भर्ती में नियुक्ति की मांग कर रहे 2011 के बीएड-टीईटी पास अभ्यर्थियों को मंगलवार शाम लाठीचार्ज करके शिक्षा निदेशालय से भगा दिया गया। यह अभ्यर्थी सोमवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार से आमरण अनशन पर थे। अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद एवं स्थानीय प्रशासन ने परिसर खाली करने को कहा था। शाम तक अभ्यर्थियों के अनशन पर बैठे रहने पर पहुंची पुलिस ने पहले चेतावनी दी। इसके बाद भी अभ्यर्थी अड़े रहे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
यहां से भगाए जाने के बाद अभ्यर्थी उपद्रव करते हुए जीपीओ चौराहे पर पहुंच गए। यहां पर एक बार फिर से पुलिस एवं अभ्यर्थियों में झड़प हो गई। पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 24 फरवरी 2016 के अपने आदेश में सरकार को याचियों की नियुक्ति 10 सप्ताह में पूरी करके रिपोर्ट देने को कहा है। 12 अप्रैल को बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने आश्वासन दिया था कि नियुक्ति प्रक्रिया 10 दिन में शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद भी अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। बीएड टीईटी संघर्ष मोर्चा का कहना है कि सरकार उनकी मांग को दबा नहीं सकती है।