फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cable Broadcasting Company Data Stolen, Three Nominated

केबिल प्रसारण कंपनी का डाटा चोरी, तीन नामजद

Mon, 04 Jun 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एक नामी केबल कंपनी का डाटा चोरी कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। रुपये न मिलने पर इसे एक अन्य मल्टी सिस्टम ऑपरेटर कंपनी के अफसरों को बेच दिया। शनिवार को भुक्तभोगी कंपनी के निदेशक ने तहरीर देकर अपने दो पूर्व कर्मचारियों समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी। इसमें दूसरी कंपनी के दो अफसर भी शामिल हैं। एक नामजद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


स्काईनेट डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एक मल्टी सिस्टम ऑपरेटर सर्विस प्रोवाइडर है, जिसका कार्यालय सिविल लाइंस में स्थित है। कंपनी के निदेशक मनोज गुप्ता पुत्र हरीलाल गुप्ता ने बताया कि कंपनी विभिन्न चैनलों के सिग्नल प्राप्त कर प्रसारण का कार्य करती है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी कंपनी में लूकरगंज निवासी अनूप निगम काम करता था, जो अक्तूबर 2017 में नौकरी छोड़ गया। आरोप है कि कंपनी में काम करने के दौरान अनूप ने एक अन्य कर्मचारी रहे सुधीर तिवारी व कई अन्य के साथ मिलकर कंपनी का गोपनीय डाटा व दस्तावेज चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इन्हीं के आधार पर शासन व प्रशासन से कंपनी के खिलाफ छद्म नाम से शिकायत की जाने लगी। साथ ही ब्लैकमेल भी किया जाने लगा कि 50 लाख रुपये न देने पर शिकायत करके कंपनी में ताला लगवा दिया जाएगा। आरोप है कि रुपये न देने पर एक अन्य कंपनी के एकाउंटेंट राजीव सक्सेना व ऑपरेशन हेड तारिक मलिक के साथ साजिश करके चोरी डाटा व दस्तावेज लाखों रुपये में बेच दिया गया। निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त चारों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed