{"_id":"6b0349d79776c17b2202f212","slug":"srinagar-illegal-mining-4-vehicles-seized-5-ramp-destroyed-srinagar-news-c-264-1-sr11006-118752-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: चार वाहन किए जब्त, पांच अवैध खनन रैंप ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: चार वाहन किए जब्त, पांच अवैध खनन रैंप ध्वस्त
विज्ञापन
अवंतिपोरा। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है, जबकि पांच अवैध खनन रैंप को ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस स्टेशन ख्रेव की टीम ने एसएचओ के नेतृत्व में मंडकपाल, ख्रेव में अवैध खनन में शामिल एक डंपर को जब्त किया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन ख्रेव में एफआईआर तहत दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस स्टेशन अवंतिपोरा की टीम ने एसडीपीओ अवंतिपोरा के नेतृत्व में गगरिबल, अवंतिपोरा में अवैध खनन में शामिल तीन टिप्परों को जब्त किया। इस मामले में पुलिस स्टेशन अवंतिपोरा में एफआईआर दर्ज की गई है।
इसके अलावा, अवंतिपोरा पुलिस ने भूविज्ञान एवं खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर पांपोर के बुज्बाग इलाके में पांच अवैध खनन ट्रैक/रैंप ध्वस्त किए। यह इलाका पुलिस स्टेशन पंपोर के अधिकार क्षेत्र में आता है। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खनन पर रोक लगाना और झेलम नदी को नुकसान से बचाना है। पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाली रस्सियां और अन्य सामग्री भी जब्त की है। संवाद