{"_id":"6b0349c0a211856e1e0f33db","slug":"supervisor-killed-after-being-hit-by-a-fortuner-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166533-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत
Mon, 23 Nov 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। थाना छप्पर क्षेत्र में फॉर्च्यूनर ने पैदल जा रहे दो भाइयों में से एक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गांव सारण निवासी 51 वर्षीय मांगे राम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ही पकड़ में आ गया। चालक के नशे में होने की आशंका पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में संजीव कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई मांगेराम पिछले करीब चार साल से रेलवे की डीएफसीसी लाइन पर एक ठेकेदार के पास लेबर सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा था। रात करीब सवा नौ बजे दोनों भाई गांव के बस अड्डे से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाहाबाद की ओर से आई फॉर्च्यूनर ने मांगेराम को पीछे से टक्कर मार दी।
फॉर्च्यूनर की टक्कर लगते ही मांगेराम सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उनके सिर, मुंह और पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर चालक की पहचान जगाधरी की सिविल लाइंस स्थित न्यू क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी अंकित गुप्ता के रूप में हुई है। थाना छप्पर प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी कार चालक अंकित गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक के नशे की हालत में होने की आशंका के चलते उसका मेडिकल भी कराया गया है।