फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By carcass blockade , stones and batons

शव रखकर चक्काजाम, पथराव और लाठीचार्ज

Wed, 08 Jun 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
By carcass blockade , stones and batons
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नैनी इलाके में रविवार रात संजय पटेल की भाइयों ने पीटकर हत्या कर दी थी। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर के लिए निकले लेकिन रास्ते में मेवालाल की बगिया पर उन्होंने चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतक के परिवार वालों को मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। चक्काजाम के बाद हंगामा बढ़ा तो पुलिस पहुंची। बातचीत के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और लाठीचार्ज कर दिया। इस पर भीड़ ने पुलिस और वाहनों पर जमकर पथराव किया। आधे घंटे तक पुलिस और लोगों में संघर्ष होता रहा। पुलिस ने किसी तरह शव  कब्जे में लेकर अरैल घाट पहुंचा दिया। इसके बाद पत्नी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने राकेश, मान सिंह, पुष्पराज समेत अन्य के खिलाफ चक्काजाम, बलवा, तोड़फोड़ समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा लिखा है। 
विज्ञापन


नैनी के नया पुरवा इलाके में रविवार रात संजय पटेल की पीटकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी की तरफदारी करने पर उसे भाइयों और मां ने मिलकर पीटा था। सोमवार को संजय के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पत्नी गीता और साला राकेश शव लेकर घर के लिए चले। मेवालाल की बगिया चौराहे पर परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। चक्काजाम से आवागमन ठप हो गया। दुकानें बंद हो गईं। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव हटाने का प्रयास किया तो मामला बिगड़ गया। नाराज लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। तब पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। लगभग आधे घंटे तक चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर ने बताया कि पत्नी की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बवाल काटने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखकर तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed