{"_id":"575728974f1c1b83039c5517","slug":"businessman-shot-dead-wounded-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल कारोबारी की मौत, दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली से घायल कारोबारी की मौत, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा में सोमवार रात गोलीबारी और बमबाजी में घायल कारोबारी गोपाल जायसवाल की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सांसे थम गईं। वहीं फायरिंग में घायल कारोबारी के भतीजे राजा को निजी अस्पताल से मंगलवार सुबह हालत नाजुक देखकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उधर कर्नलगंज पुलिस ने मंगलवार देररात घटना में नामजद तीन में दो आरोपियों को पकड़ लिया है।
कटरा में फकीरागली के कारोबारी अशोक कु मार के तीन बेटों में दूसरे नंबर का गोपाल (30) कचहरी रोड पर रजाई-गद्दे की दुकान चलाता था। सोमवार रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी उसका मोहल्ले के पवन नामक युवक से विवाद हो गया। मारपीट के बाद पवन अपने साथियों को बुलाकर ले आया और ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी की। गोपाल को हमलावरों ने तीन गोली मारी थी। गोपाल के पेट, सीने और सिर में गोली धंसी थी। बीचबचाव करने पहुंचे गोपाल के भतीजे राजा (22) को भी गोली मार दी गई। राजा के पेट में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए रामबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रात में इलाज के दौरान गोपाल की सांसे थम गईं। गोपाल की मौत के बाद परिजनों ने राजा को निकालकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया। एसआरएन अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी है। देररात पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन बरेली से मृतक की बहन के आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके आने के बाद कारोबारी के शव का अंतिम संस्कार करेंगे। उधर घटना को लेकर फकीरागंज में तनाव का माहौल है। दो वर्गों के बीच का मामला होने के चलते लोग दहशत में हैं। कर्नलगंज पुलिस ने मंगलवार देररात दबिश देकर पवन और सचिन को दबोच लिया। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इलाहाबाद। कटरा के फ कीरागंज का रहने वाला गोपाल जायसवाल स्वभाव से बेहद मिलनसार और मृदुभाषी था। वह हर किसी की मदद को तैयार रहता था। अपने इस व्यवहार के कारण गोपाल को जान गंवानी पड़ी। बताया जाता है कि सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे गोपाल खाने के बाद घर के बाहर घूम रहा था। तभी मोहल्ले का ही पवन कुमार शराब के नशे में धुत होकर आया और वहां खड़े एक लड़के से भिड़ गया। उनके बीच झगड़ा होने लगा। यह देखकर गोपाल से रहा नहीं गया। वह दोनों को समझाने पहुंच गया।
इस पर शराब के नशे में धुत पवन गोपाल से ही भिड़ गया। यह देखकर गोपाल का भतीजा राजा भी आ गया। पवन राजा और गोपाल को देख लेने की धमकी देकर चला गया। कुछ ही देर बाद अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बम, तमंचा लेकर आया और जमकर कोहराम मचाया। गोपाल अविवाहिता था। उसकी मौत से मां माधुरी, पिता अशोक और भाइयों का रोकर बुरा हाल है।