फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bus accident in phulpur

मिनी बस पलटी, मासूम की मौत

Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
bus accident in phulpur
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ओवरटेकिंग के चक्कर में तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक मासूम की मौत हो गई जबकि 32 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार सुन आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगाें को किसी तरह बाहर निकाला। सभी को फूलपुर स्थित अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टराें ने मासूम बालक समेत पांच यात्रियों को शहर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन


जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनगांव तरहटी से सवारियां भर कर इलाहाबाद  शहर जा रही एक निजी मिनी बस शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे जैसे ही इलाहाबाद-जौनपुर राजमार्ग पर फूलपुर कस्बे से सटे गांव सांवडीह स्थित पानी टंकी के पास पहंची कि आगे चल रही एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से वहां चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसे मेें जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बनगांव तरहटी निवासी कृपाशंकर व उनका एक वर्षीय बेटा कृष, कु. सत्या शुक्ला (7) व उसकी मां निशा शुक्ला (30), नंदलाल मौर्या (56), चांदनी (30) पत्नी विष्णु, प्रिया (20) इसी प्रकार रामपुर भौड़ी-नीभापुर थाना मुंगराबादशाहपुर के शोभनाथ (45) उनकी पत्नी निर्मला (41) और बेटा अनिल (12) तथा इलाहाबाद जनपद के सरायममरेज थाना क्षेत्र के मल्हीपुर सोरो के आनंद यादव (24), सदरेपुर गांव निवासी शोभनाथ चौरसिया (40) उनकी पत्नी ज्योति चौरसिया (36) समेत तकरीबन 32 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में फंसे यात्रियों की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग दौड़ पड़े। कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र सिंह यादव मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद  से सभी घायलों को एक-एक कर बस से किसी तरह बाहर निकाला तथा कस्बा स्थित अलग-अलग निजी नर्सिंग होमों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए एक वर्षीय मासूम  कृष समेत पांच लोगों को डॉक्टरोें ने इलाहाबाद शहर रेफर कर दिया। मगर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
 
एक तो खटारा बस दूसरे मानक से अधिक भरी गई सवारियां उस पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाना और ओवरटेकिं ग के चलते शनिवार को फूलपुर में हुई दुर्घटना ने दर्जनों यात्रियोें की जान सांसत में डाल दी। वहां मौजूद सभी यात्रियों की जुबान पर बस यही था कि यह घटना चालक की लापरवाही के चलते हुई। जिसमें एक मासूम को जान गंवानी पड़ी। सभी लोग ईश्वर को धन्यवाद देते नजर आए कि किसी तरह उनकी जान बच गई। माना जा रहा है कि अगर कहीं बस सड़क की ओर पलटी होती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र सिंह यादव का कहना है कि घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। किसी ने अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी है। घटना में चालक की लापरवाही साफ दिख रही है। कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार सुबह ओवरटेकिंग के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी मिनी बस की वजह से इलाहाबाद-जौनपुर राजमार्ग पर करीब घंटे भर तक जाम की स्थिति बनी रही। अतिव्यस्ततम मार्ग होने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। दुर्घटना के दौरान बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने और क्षतिग्रस्त बस को घटनास्थल से हटाने में ग्रामीणों ने  पुलिस और प्रशासन का सहयोग किया।

शनिवार को कुछ लोगाें ने संवेदनहीनता की सारी हद पार कर दी। फूलपुर में एक तरफ सड़क दुर्घटना में बस में घायल तड़प रहे थी इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ अराजकतत्व घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय उनके जेब से पर्स और सामान ही चुराने में व्यस्त देखे गए। यह करते कुछ लोगों पर जब सहायता में जुटे लोगों की नजर पड़ी तो वे भाग निकले ।


पुलिस की लापरवाही का ही नतीजा है कि यहां डग्गामार वाहनों एवं अप्पे चालकों की मनमानी कायम है। डग्गामार मिनी बस व अन्य वाहनों पर मानक से अधिक सवारियां भरने के साथ ही तेज रफ्तार फर्राटा भरना दिन भर यहां चलता रहता है। यही नहीं अप्पे वाहन को चलाते किशोर व नाबालिग किसी भी समय देखे जा सकते हैं। आरोप है कि पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। नतीजतन आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed