{"_id":"58bb1c2f4f1c1b1c5e830ac4","slug":"btech-student-arrested-by-mahewa-shuats","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवा से शुआट्स का बीटेक छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महेवा से शुआट्स का बीटेक छात्र गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुआट्स में हुए बवाल में नामजद पांच में से आखिरी आरोपी बीटेक छात्र को नैनी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे दोपहर में महेवा के खान चौराहा से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे नैनी जेल भेज दिया। आरोपी छात्र कोर्ट में अर्जी देकर सरेंडर करने की फिराक में था। मगर उसके मंसूबे पर पानी फिर गया।
शुआट्स के डेयरी डिपार्टमेंट के असिटेंट प्रोफेसर तेजस जैकब पर हुए हमले में बीटेक छात्र मो.सैफ और सिराज को रस्टीकेट कर दिया गया था। जिसे लेकर बवाल हुआ था। मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद और चार छात्रों को नामजद किया गया था। जिसमें से पूर्व सांसद समेत चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। पांचवा आरोपी बीटेक छात्र दिव्यांश कुंडल पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है। घटना के बाद से दिव्यांश फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसके घर की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर रखी थी। पुलिस को शुक्रवार को गिरफ्तार हुए बीटेक छात्र नाजिर से पता चला था कि दिव्यांश कुंडल महेवा में किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। इस पर पुलिस उसकी तलाश में लग गई। शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह और एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज संतोष शुक्ला ने दिव्यांश को महेवा के खान चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दिव्यांश को कोर्ट में पेश करने के बाद नैनी जेल भेज दिया गया है।