{"_id":"5b7f1b4e42c79246452df0fc","slug":"blow-the-body-after-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के बाद शव फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या के बाद शव फूंका
अमर उजाला बयूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव जला दिया गया। पहचान न हो पाए, इसके लिए बदमाशों ने युवक का चेहरा भी ईंट से बुरी तरह कूंच दिया था। दिन भर मशक्कत करने के बाद भी पुलिस न ही मृतक के बारे में पता कर सकी। न ही हत्यारों का कोई सुराग उसे मिला।
धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर मोहल्ले में ही नयन नगर कॉलोनी है। पास में ही कैप्टन स्कूल स्थित है। मौजूदा समय में यहां कई मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे दिनभर तो यहां चहल पहल रहती है लेकिन शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है। बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने यहां युवक का जला हुआ शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक की उम्र 30 साल के आसपास थी। स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। शव बुरी तरह झुलसा हुआ था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई। इसके बाद शव चादर में लपेटकर आग लगा दी गई।
आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन मृतक के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। मौके से कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव से कुछ दूर पर पुलिस को ईयरफोन भी मिला है। हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस मृतक के बारे में कुछ पता नहीं लगा सकी। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन मृतक के बारे में कोई कुछ बता नहीं सका है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो आसपास के लोगों से पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बदमाश युवक की हत्या करने के बाद भाग निकले थे। देर रात फिर वह वापस आए और तब उन्होंने ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को आग के हवाले कर दिया। दरअसल आसपास के लोगों का कहना है कि रात नौ बजे के करीब उन्होंने दो गोलियां चलने की आवाज सुनी थीं। हालांकि दहशत के चलते वह बाहर नहीं निकले।
मृतक युवक मजबूत कद काठी का था, ऐसे में पुलिस का मानना है कि हत्यारों की संख्या दो से ज्यादा ही रही होगी। पुलिस के मुताबिक मृतक लंबे कद का था और उसके बाल भी काफी बड़े थे। चेहरे पर दाढ़ी भी थी। हालांकि शव बुरी तरह से जलने के कारण पहचान का कोई अन्य चिह्न नहीं मिल सका। यहां तक कि कपड़े भी जलकर नष्ट हो गए थे। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से युवक की हत्या की गई उससे साफ है कि हत्यारों की संख्या दो से ज्यादा रही होगी। उसके पैरों में नई सैंडिल मिली है। जिस पर स्लिप लगी हुई है जिसमें 499 रुपये लिखा हुआ है।
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर शराब की बोतलें भी मिली हैं। ऐसे में एक आशंका यह भी है कि हो सकता है कि हत्या करने वाले मृतक के साथ ही वहां पहुंचे हों। इसके बाद सभी ने साथ बैठकर शराब पी हो। युवक जब नशे में धुत हो गया हो तो साथियों ने ही उसे मौत के घाट उतारकर शव जला दिया हो।
बृहस्पतिवार शाम गयासुद्दीनपुर के पास स्थित एक मोहल्ले के रहने वाले युवक के घरवाले थाने पहुंचे। दरसअल युवक स्टेशन के पास किसी ढाबे पर काम करता है। रोज रात को वह लौट आता था लेकिन बुधवार रात को वह नहीं आया। सुबह ही वह काम पर गया था और इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि वह युवक ही मृतक हो। शुक्रवार को घरवालों को ले जाकर शव की शिनाख्त कराई जाएगी।