{"_id":"5a469d9d4f1c1bd1408bfa3a","slug":"bike-rider-youth-killed-by-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से भिड़े बाइक सवार, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी से भिड़े बाइक सवार, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के मेजा इलाके में शुक्रवार शाम ओवरटेकिंग के चक्कर में बाइक सवार दो युवक जेसीबी से टकराकर गिरे तो पीछे से बोलेरो ने कुचल दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे। सिर पर चोट ही उनके लिए घातक बनी। वे दोनों रीवा से आकर यहां व्यवसाय कर रहे थे। मेजा पुलिस से सूचना पाकर उनके परिवार के लोग आ गए।
रीवा में त्योंथर इलाके में सुनौरी गांव निवासी सुनील साहू (25) पुत्र टीकाराम अपने दोस्त देवेंद्र (23) के साथ यहां करछना में किराए पर कमरा लेकर लकड़ी के रैक का व्यवसाय करता था। शुक्रवार दोपहर वे दोनों बाइक पर मांडा इलाके में गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वहां से करछना की तरफ लौटते वक्त मिर्जापुर मार्ग पर मनु का पूरा के सामने पहुंचे तो सुनील ने बाइक से आगे जा रही बोलेरो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बोलेरो से आगे निकलते ही उनकी बाइक सामने से आ रही जेसीबी से जा भिड़ी। उन्हें जबरदस्त चोट पहुंची। सड़क पर गिरे सुनील को पीछे से बोलेरो ने रौंद दिया। राहगीरों से खबर पाकर कार्यवाहक थानाध्यक्ष मेजा अनिल वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सुनील की मौत हो चुकी थी। देवेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। बोलेरो और जेसीबी को नहीं पकड़ा जा सका।