फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider collides with electric poles, death of two, a serious

बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकराए, दो की मौत, एक गंभीर

Fri, 30 Nov 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Fri, 30 Nov 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with electric poles, death of two, a serious
Accident
क्रिकेट का मैच खेलकर एक ही बाइक से घर लौट रहे तीन युवक महिला को बचाने के प्रयास में बिजली के पोल से जा भिड़े। तेज रप्तार के चलते दो युवकों की मौत हो गई जबकि गंभीर घायल तीसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हंडिया थाना क्षेत्र के भूई गंाव के बिंद बस्ती निवासी मनीष कुमार बिंद (18) पुत्र महोबेलाल, राजेन्द्र प्रसाद (20) पुत्र अमृतलाल एवं रविकांत (20) पुत्र स्व. रामलोलारक एक बाइक से क्रिकेट खेलने मिदयुरा गंाव गए थे। मैच खेलने के बाद तीनों युवक एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। शंकरपुर गंाव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही महिला को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। जोरदार टक्कर से सिर व सीने में आई चोट के कारण राजेन्द्र प्रसाद व मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर चोटो के चलते रविकांत बेसुध हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर कोतवाल अनिल कुमार सिंह फोर्स संग घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रविकांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपीथा धनूपुर भर्ती कराया। हालत नाजुक देख चिक्तिसकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक राजेन्द्र प्रसाद चार भाईयो में तीसरे नंबर का था। इसी वर्ष बारहवीं की परीक्षा पास किया था। पिता अमृतलाल सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैे। मनीष कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता महोबेलाल किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed