फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Barrage group pulls women into Bolero; gang rape

बारातियों ने महिला को बोलेरो में खींच किया सामूहिक रेप

Thu, 25 May 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 25 May 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Barrage group pulls women into Bolero; gang rape
गैंगरेप
यमुनापार के मेजा इलाके में मंगलवार आधी रात शादी में आए पांच बारातियों ने एक महिला को बोलेरो में खींचकर अगवा करने के बाद बलात्कार किया। दरिंदगी के बाद महिला को गाड़ी से बाहर धकेल वे फरार हो गए। महिला को उसका पति मेजा थाने ले गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को भी गैंगरेप की जानकारी दी लेकिन दोपहर में दोनों पक्षों के बीच पैसों का लेनदेन होने पर दूल्हे के भाई पर महज शांतिभंग की कार्रवाई कर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन


मेजा के नेवढ़िया गांव में मंगलवार रात मिर्जापुर के जिगना इलाके से बारात आई थी। आधी रात द्वारचार और खानपान के बाद तकरीबन 42 वर्षीय महिला अपने घर की तरफ जा रही थी तभी रास्ते में बोलेरो सवार बारातियों ने उस पर छींटाकशी की। विरोध करने पर बारातियों ने महिला को बोलेरो में खींच लिया। गाड़ी में पांच लोग मौजूद थे। वह चीखी लेकिन नशे में धुत बाराती बोलेरो को वहां से तेज रफ्तार में ले गए। शादी में आए कुछ लोगों ने बोलेरो में महिला को खींचकर ले जाते देखा तो शोर मचाया। महिला के पति समेत कई लोग तलाश में निकल गए। भोर में महिला गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर तालाब के पास घायल बैठी मिली।
विज्ञापन


उसने बताया कि बलात्कार के बाद बाराती उसे बोलेरो से धकेलकर फरार हो गए हैं। 100 नंबर पर घटना की सूचना दी गई तो पुलिस वहां पहुंची। महिला को थाने ले जाया गया। उसने प्रभारी थानाध्यक्ष स्वास्तिक द्विवेदी को भी गैंगरेप की जानकारी दी। मगर दोपहर होने तक में उसने बयान बदल दिया और केस भी नहीं दर्ज कराया। सीओ रविशंकर प्रसाद के मुताबिक, महिला ने पहले रेप की शिकायत की थी फिर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद उसने कह दिया कि वह केस नहीं दर्ज कराना चाहती है। पुलिस ने दूल्हे के भाई केशव पर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है। रेप का केस नहीं लिखे जाने से दुराचारियों की तलाश नहीं हो रही। थाने में मौजूद रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से समझौते का दबाव बनाकर महिला को पैसे देकर चुप करा दिया गया इसलिए उसने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed