फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Babloo was killed by being hit in fights

टक्कर लगने के झगड़े में मारा गया था बबलू

Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Babloo was killed by being hit in fights
murder
अल्लापुर के पूरा दलेल में दिवाली की रात राजेंद्र कुमार उर्फ बबलू चटनी के कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि उस रात बबलू स्कूटी पर जा रहा था तभी टक्कर लगने पर उसने साइकिल सवार युवक को थप्पड़ जड़ दिए थे। उसी युवक ने कुछ देर बाद अपने साथी संग मिलकर उसे बेल्ट से दबोचने के बाद ईंट से सिर तथा चेहरा कूंचकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पूरा दलेल निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ बबलू चटनी अपराधी प्रवृत्ति का था। वह कत्ल की एक घटना में साल भर पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। पुलिस का कहना है कि अविवाहित बबलू बाघंबरी मार्ग पर एसी-फ्रिज की दुकान में काम करने लगा था। दिवाली की रात वह सड़क पर खून से लथपथ मृत मिला था। भाई सुरेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जांच में मिले सुराग के आधार पर क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक नागेश सिंह, श्यामवीर सिंह, रविसेन, अवनीश कुमार, पवन सिंह, अभय, अमरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह बजरंग चौराहे पर दो युवकों को घेरकर पकड़ लिया। गिरप्तार रोहित यादव उफ छोटू पूरा दलेल अल्लापुर और नीरज भारतीय उर्फ छोटू हाजीगंज कुम्हार गढ़वा के रहने वाले हैं। एसपी सिटी विपिन टांडा के मुताबिक, वे दोनों फल सब्जी बेचकर गुजारा करते हैं।
विज्ञापन


रोहित ने कुबूला कि दिवाली की रात वह साइकिल पर जा रहा था तभी उस आदमी (बबलू चटनी) की स्कूटी से टक्कर लग गई। ऐतराज जताने पर बबलू ने उसे दो थप्पड़ जडे़ और गोली मारने की धमकी दी। रोहित वहीं खड़ा रहा, जबकि बबलू आगे बढ़ गया। तभी रोहित का दोस्त नीरज वहां से गुजरा तो उसे बबलू के थप्पड़ मारने की बात बताकर बदला लेने को कहा। वे दोनों बात कर रहे थे तभी बबलू उधर से पैदल जाता दिखा। रोहित ने बबलू को अपनी बेल्ट से घेरकर पकड़ा तो नीरज ने ईंट उठाकर उसके सिर पर वार किए। बबलू गिरा तो चेहरे पर भी प्रहार किए। फिर बबलू की जेब से 15 सौ रुपये निकालकर दोनों भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed