{"_id":"5ba14ee1867a557fa9002809","slug":"attack-on-the-role-of-role-tahrir-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिका के घर पर हमला, थाने में तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमिका के घर पर हमला, थाने में तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
व्हाट्सएप चैट और आडियो क्लिपिंग वायरल होने के मामले ने मंगलवार को नाटकीय रूप ले लिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के सहयोग से उपन्यास लिखने का दावा करने वालीं भूमिका द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि उनके दिल्ली स्थित घर पर मंगलवार तड़के कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। भूमिका का आरोप है कि हमलावर वीसी का नाम ले रहे थे। वह इस समय भोपाल में हैं। उनकी मां ने थाने में तहरीर दी है। उधर, व्हाट्सएप चैट प्रकरण और आडियो क्लिप पर भी भूमिका ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए राष्ट्रपति और राज्यपाल से इस मामले में जांच की मांग की है।
भूमिका द्विवेदी दिल्ली के खजूरी इलाके में रहती हैं। वह पिछले एक हफ्ते से हिंदी महोत्सव में शामिल होने के लिए भोपाल में हैं। घर पर उनकी मां रहती हैं। भूमिका ने मोबाइल से बातचीत के दौरान बताया कि मंगलवार तड़के कुछ लड़के उनके दिल्ली स्थित घर पर पहुंच गए। वे जोर-जोर से दरवाजा पीट रहे थे। बाहर से ईंट पत्थर भी चलाए। वे वीसी हांगलू का नाम ले रहे थे कि उन्होंने भेजा है और भूमिका को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। मां ने तुरंत फोन कर सूचना दी। दिन में थाने में शिकायत की गई है। भूमिका का कहना है कि वह इस घटना के बाद बेहद डरी हुई हैं। उनके साथ कुछ भी हो सकता है। सुरक्षा के लिए वह राज्यपाल और मुख्यमंत्री से गुहार लगाएंगी।
भूमिका ने चैट और आडियो क्लिप प्रकरण में पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है यह मामला दो पक्षों के बीच का है। इसलिए वीसी को भी बयान देना चाहिए। अगर वह यह कह रहे हैं कि आडियो में उनकी आवाज नहीं है तो इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साफ हो जाएगा कि आवाज किसकी है। कहा कि व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारी उनसे प्रतिदिन इस मामले को लेकर बात करते रहे। उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
व्हाट्स एप चैट और आडियो वायरल होने के संबंध में भूमिका का कहना है कि संवाद दो लोगों के बीच में हुआ। ऐसे में मामला सार्वजनिक होने के बाद दोनों में से कोई यह नहीं कह सकता है कि इस मामले से मेरा कोई मतलब नहीं है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले अमर उजाला से बातचीत में भूमिका द्विवेदी ने बताया था कि वह इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान इलाहाबाद विवि के कुलपति हांगलू से मिली थीं और उसके बाद से दोनों के बीच संवाद बना हुआ है। कुलपति उनके दिल्ली स्थित घर भी आते-जाते रहे हैं। भूमिका का यह भी कहना था कि वह इन दिनों कश्मीर पर एक उपन्यास लिख रही हैं और कश्मीरी होने के नाते कुलपति ने इस काम में उनकी बहुत मदद की।
पद से हटाया जाए वीसी को, तब हो जांच
इलाहाबाद। भूमिका द्विवेदी ने उनके घर पर हमले से लेकर वाट्सएप चैट और आडियो की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति और राज्यपाल से गुहार लगाई है कि जांच से पहले वीसी हांगलू को उनके पद से हटा दिया जाए ताकि वह जांच प्रभावित न कर सकें। वीसी के पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। उन्होंने हाल में हुई नियुक्तियों की भी जांच की मांग की है।