फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attack on police team arrested for mischief

बदमाशों को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला

Mon, 15 May 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 15 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Attack on police team arrested for mischief
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
उपरदहा गांव में शनिवार आधी रात लूट के इरादे से जा रहे बदमाशों को दबोचने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बदमाशों के साथ मिलकर गांव वालों ने पुलिस दल पर ईंट-पत्थर फेंके और फायरिंग भी की। चौतरफा घिरने पर पुलिसवालों की जान खतरे में पड़ गई। दरोगा और सिपाही जख्मी हो गए। किसी तह घायल पुलिसकर्मी वहां से भागे। बाद में छह लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


हंडिया के बरौत चौकी प्रभारी भुवनेश चौबे को शनिवार रात खबर मिली कि पांच अपराधी उपरदहा में रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल में लूट की योजना बना रहे हैं। थाने से भी पुलिस बल मंगाकर चौकी प्रभारी चौबे ने आधी रात बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस देख बदमाश उपदहा गांव के अंदर भागे। बदमाश उसी गांव के रहने वाले हैं। वहां एक बारात भी आई थी। पुलिस भी गांव में घुसी तो बदमाशों का शोर सुनकर ग्रामीण जुटने लगे।
विज्ञापन


एक व्यक्ति सालिकराम ने लोगों को उकसाया कि पुलिस उनके साथ के लोगों को जबरन पकड़ने आई है। इस पर जुटे ग्रामीण पुलिस पर हमलावर हो गए। महिलाएं-पुरुष पुलिस दल पर पथराव करने लगे। पुलिस को देख भागे बदमाश भी ग्रामीणों के साथ मिलकर फायरिंग करने लगे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हमले के आगे पुलिसवालों को जान बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईट-पत्थर लगने से चौकी प्रभारी भुवनेश चौबे, दरोगा शैलेंद्र पांडेय, सिपाही जयहिंद यादव, सुनील यादव, सूबेदार यादव, रामसूरत यादव, साजिद खां, अश्विनी राय, सुरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, सिराज खां जख्मी हो गए। इस बीच बदमाश ग्रामीणों के पथराव के बीच फरार हो गए।


पुलिसकर्मियों को मौके से भागना पड़ा। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया। इस घटना में पुलिस की ओर से हंडिया थाने में फरार अपराधियों उपरदहा के विनोद उर्फ बऊ, भोला उर्फ सूरज, गिरजाशंकर उर्फ बाबा, उग्रसेन उर्फ बब्बू, पुजारी तथा ग्रामीणों को उकसाने वाले सालिकराम के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी, गालीगलौज, 7 सीएलए एक्ट के तहत केस लिखा गया है। इसमें 40 अज्ञात ग्रामीण भी शामिल हैं जिन्हें चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed