फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atrsuiya raping elderly woman

अतरसुइया में बुजुर्ग महिला से रेप

Wed, 20 Jan 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। अतरसुइया इलाके के दरियाबाद में मंगलवार दोपहर नशे में धुत व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया। महिला की चीखपुकार सुनकर जुटे लोगों ने आरोपी व्यक्ति को दबोचकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

करीब 60 साल की महिला दरियाबाद इलाके में ही झोपड़ी में रहकर जीवन बसर कर रही है। वह भीख मांगकर पेट भरती है। मंगलवार दोपहर वह अपनी झोपड़ी के पास थी, तभी लगभग 45 साल के एक व्यक्ति ने आकर उसे दबोच लिया। वह उसे खींचकर झोपड़ी के भीतर ले गया और उसके साथ मनमानी की। 

विज्ञापन

महिला की चीख सुनकर जुटे लोगों ने बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। उसे जमकर पीटा। खबर पाकर पहुंची अतरसुइया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुराचार में पकड़ा गया व्यक्ति पप्पू मऊआइमा इलाके का रहने वाला है। वह शहर में पेंटिंग का काम कर गुजारा करता है। पुलिस का कहना है कि वह नशेड़ी है। नशे में ही वह बुजुर्ग महिला को देखकर हवस में बहक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed