{"_id":"5852f8f44f1c1b676f64c6ca","slug":"atiq-s-arrest-siats-indignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक की गिरफ्तारी नहीं, शियाट्स में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतीक की गिरफ्तारी नहीं, शियाट्स में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेटी की कार से आए थे बदमाश
- फोटो : फाइल फोटो
शियाट्स में घुसकर बुधवार शाम शिक्षकों तथा कर्मचारियों की पिटाई, धमकी, डकैती के नामजद आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके किसी भी आदमी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सत्ताधारी दल काविधानसभा चुनाव प्रत्याशी होने की वजह से भी पुलिस अतीक पर हाथ डालने से पहले शासन के आदेश का इंतजार कर रही है। बृहस्पतिवार को शियाट्स प्रशासन के प्रतिनधिमंडल ने एसएसपी और एडीएम सिटी से मिलकर अतीक एंड कंपनी की गिरफ्तारी की मांग की तो उनसे कहा गया कि घटना में शामिल होने के सुबूत जुटाकर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
बुधवार शाम तकरीबन चार बजे नैनी में रीवा रोड स्थित शियाट्स (सैम हिगिन बॉटम इंस्टीटयूट ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलाजी एंड साइंसेज) में घुसकर हमले में मीडिया प्रभारी डॉ.रमाकांत दुबे की तहरीर पर नैनी थाने में सपा से जुड़े पूर्व सांसद अतीक अहमद, छात्र दिव्यांशु कुन्दल, सिराज, नाजिर, निष्कासित छात्र मोहम्मद सैफ तथा 50-60 अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ बलवा, गालीगलौज, मारपीट, डकैती, जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। आरोप है कि अतीक ने खुद भी निदेशक प्रशासन कार्यालय में मीडिया प्रभारी और सुरक्षा अधिकारी को पीटा, जिससे वे जख्मी हो गए। बवाल के बाद अतीक और उनके आदमी चले गए तो पुलिस पहुंची।
पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दी गई, जिसमें अतीक और उनके आदमी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के चौबीस घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस ने अतीक अहमद और उनके साथ इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की है जबकि सीसीटीवी फुटेज समेत कई गवाह बतौर सुबूत मौजूद हैं। इससे शियाट्स में दहशत के साथ ही शिक्षकों तथा कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। एक पुलिस अफसर ने अमर उजाला से कहा कि अतीक अहमद को सपा ने कानपुर कैंट सीट से विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में लोकल पुलिस को कार्रवाई के लिए लखनऊ से आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद शियाट्स में पुलिस-पीएसी का पहरा है। बृहस्पतिवार सुबह शियाट्स के प्रति कुलपति (शैक्षिक) प्रो.एके लॉरेंस के साथ कुलसचिव प्रो.राबिन एल प्रसाद, मीडिया प्रभारी, सुरक्षा अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ.मनोज जैकब, जय नारायण सिंह समेत दर्जनों शिक्षकों और कर्मचारियों ने शहर आकर एसएसपी शलभ माथुर तथा एडीएम सिटी पुनीत शुक्ला को ज्ञापन दिया। उनसे अतीक और उनके आदमियों की गिरफ्तारी तथा सुरक्षा का आग्रह किया। उन्हें भी अफसरों ने यही आश्वासन दिया कि जांच हो रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।