{"_id":"585844094f1c1b1b64e39938","slug":"atiq-notice-at-home-looking-close-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के घर में दिया नोटिस, करीबियों की तलाश में छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतीक के घर में दिया नोटिस, करीबियों की तलाश में छापे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शियाट्स में डकैती और हमले की घटना में पुलिस ने सोमवार रात भी तीन नामजद आरोपियों की तलाश में शहर के खुल्दाबाद और करेली इलाके में छापेमारी की लेकिन वे मिले नहीं। पुलिस ने कोर्ट से इन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया है जो उनके घरों पर चस्पा कर दिया गया। इस घटना के नामजद आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर भी पुलिस ने विवेचक के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराने का नोटिस तामीला कराया। इसके साथ ही अतीक और उनके दो करीबियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
पिछले बुधवार की शाम चार बजे दो छात्रों के निष्कासन के विरोध में अतीक नैनी में रीवा रोड स्थित शियाट्स पहुंचे थे, जहां उनके साथ मौजूद लोगों ने शिक्षकों, सुरक्षाअधिकारी, मीडिया प्रभारी तथा कर्मचारियों से मारपीट की और टैब लूट लिया। मीडिया प्रभारी डॉ.रमाकांत दुबे की तहरीर पर नैनी थाने में अतीक अहमद, सैफ, सिराज के साथ ही दिव्यांशु कुंदल, नाजिर और 50-60 अज्ञात पर डकैती, बलवा, पिटाई, धमकी के आरोप में केस लिखा गया। पुलिस ने दो आरोपियों सैफ और सिराज को तीसरे रोज गिरफ्तार कर लिया। वे दोनों शियाट्स में नकल और शिक्षक पर हमले के आरोप में निष्कासित हुए थे। शियाट्स प्रशासन ने शासन पर कार्रवाई का भारी दबाव बनाया तो पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की।
सोमवार रात भी एसपी सिटी विपिन टाडा, एसपी यमुनापार अशोक कुमार, सीओ प्रथम रूपेश सिंह ने कई थानों की पुलिस के साथ नाजिर और दिव्यांशु कुं दल की तलाश में खुल्दाबाद तथा करेली में उनके घर तथा रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। मगर वे हाथ नहीं आए। नैनी पुलिस ने उनके घरों पर गैर जमानती वारंट के नोटिस तालीम करा दिए। परिवार के लोगों को चेतावनी दी कि वे दोनों जल्द ही पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुए तो अदालत में अर्जी देकर कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस की छापेमारी टीम खुल्दाबाद के चकिया में पूर्व सांसद अतीक अहमद के निवास पहुंची। गेट एक कर्मचारी ने खोला तो पुलिस अफसरों ने अतीक या उनके परिजनों को बुलाने को कहा। कुछ मिनट बाद अतीक के पुत्र मोहम्मद उमर के साथ छोटे भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ बाहर आए। नैनी थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने अशरफ को अतीक के नाम जारी नोटिस देकर दस्तखत कराया। सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस विवेचक के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने की खातिर दिया गया है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि शियाट्स परिसर में अतीक के साथ उनके आदमी हथियार लेकर गए थे। वहां आपराधिक गतिविधि हुई इसलिए अतीक और उनके साथ मौजूद लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के साथ ही जमा भी कराए जाएंगे। सोमवार को अतीक, उनके करीबी इमरान तथा रहमतउल्ला के हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। कुछ और करीबियों के भी लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। शियाट्स के मीडिया प्रभारी डॉ.रमाकांत दुबे को फोन पर धमकी देने के मामले में अतीक को वायस सैंपल उपलब्ध कराने का नोटिस दिया जा रहा है। एसपी यमुनापार अशोक कुमार ने बताया कि अतीक के दो असलहों बंदूक और राइफल के लाइसेंस निरस्त कराए जा रहे हैं। अतीक और बाकी करीबियों के सभी हथियारों को जमा रने के लिए कहा गया है। सोमवार रात दबिश में कुछ हथियार जब्त भी किए गए।