{"_id":"57bb64e64f1c1b8e63d50347","slug":"ateeq-was-caught-close-to-the-parrot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक का करीबी तोता पकड़ा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतीक का करीबी तोता पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद । पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी समझे जाने वाले जुल्फिकार उर्फ तोता को धूमनगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अशोक दुबे ने बताया कि उसे पांच महीने पहले लिखे गए गिरोहबंदी अधिनियम के मुकदमे में पकड़ा गया है। तोता के खिलाफ कत्ल, हत्या की कोशिश समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पिछले डेढ़ साल में वह तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले वह बेनीगंज में घर पर फायरिंग तथा हत्या की कोशिश और फिर कालिंदीपुरम कॉलोनी में एक विरोध युवक को गाड़ी में अगवाकर पीटने के बाद सड़क पर फेंकने के मामले में वह जेल भेजा जा चुका है। तोता के पिता अंसार बाबा को अतीक का बेहद करीबी माना जाता था। अंसार का कत्ल कर दिया गया था।
गैंगस्टर में पकड़ा गया फरार आरोपी
इलाहाबाद । धूमनगंज पुलिस ने जमीन पर कब्जा कर बेचने और रंगदारी उगाही करने वाले गिरोह के सदस्य मोहम्मद तारिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष धूमनगंज अशोक दुबे ने बताया कि इसी साल अप्रैल में उमरी गांव निवासी मोहम्मद शफी के तीन पुत्रों तारिक, शाहिद और कमर सईद के खिलाफ दो केस दर्ज हुए थे। सात अप्रैल को तत्कालीन एसओ बृजेश द्विवेदी ने उन तीनों के खिलाफ गिरोह बनाकर इलाके में विवादित तथा सरकारी जमीनों को फर्जी ढंग से कब्जा कर बेचने, रंगदारी उगाही, लोगों में भय पैदा करने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट का केस लिखा था। फिर 24 अप्रैल को सावर्जनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम का केस लिखा गया था। तारिक को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया।