फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Commissioner accident Two killed , including sales tax

हादसे में सहायक आयुक्त बिक्री कर समेत दो की मौत

Sun, 10 Apr 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Apr 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
 Assistant Commissioner accident Two killed , including sales tax
दुर्घटाग्रस्त टाटा मैजिक वाहन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
कौड़िहार, लालगोपालगंज (इलाहाबाद)। कोखराज-हंडिया हाईवे पर श्यामपुर गांव के पास शनिवार दोपहर टायर फटने से कार पलट गई जिसमें गोरखपुर में तैनात सहायक आयुक्त बिक्री कर  लल्लन तिवारी (58) और उनके साले अशोक पांडेय (49) की मौत हो गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी लोग कौशाम्बी जा रहे थे। 
विज्ञापन


मूलरूप से भदोही में गोपीगंज के रहने वाले लल्लन तिवारी गोरखपुर में तैनात थे। वह झूंसी के न्यायनगर में परिवार समेत रहते थे। शनिवार को निजी कार से अभिषेक पांडेय (22) निवासी न्याय नगर झूंसी, साले अशोक पांडेय निवासी गोपीगंज भदोही, महिमा शंकर तिवारी (50) निवासी सुजातपुर गोपीगंज भदोही के साथ कौशाम्बी में रिश्ता तय करने जा रहे थे। हंडिया-कोखराज हाईवे पर नवाबगंज इलाके में श्यामपुर गांव के सामने कार का टायर फट गया।
विज्ञापन


इससे कार बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। श्रंग्वेरपुर पुलिस चौकी के सिपाही भी आ गए। घायलों को कौड़िहार सीएचसी ले जाया गया, जहां लल्लन तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलोें में अशोक पांडेय (49) निवासी गोपीगंज भदोही की भी हालत नाजुक थी। पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देररात इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। अशोक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। घरवालों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन एसआरएन पहुंचे। लल्लन तिवारी की पत्नी जावित्री देवी पति की मौत की खबर सुनकर अचेत हो गईं। दोनों बेटों और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ ऐसा ही हाल मृतक अशोक पांडेय की पत्नी जयराजी का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed