फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashram in tent fire , storm

आश्रम के टेंट में लगी आग, खलबली

Thu, 08 Jan 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 08 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। माघमेला क्षेत्र में एक आश्रम के टेंट में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। टेंट से धुंआ उठता देख आश्रम और आसपास के कल्पवासियों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।  लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता टेंट जल चुका था। संयोग से टेंट खाली पड़ा था। जिसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

अयोध्या स्थित लवकुश आश्रम के महंत रामकेवल दास जी पंडाल त्रिवेणी मार्ग पर है।

शाम लगभग साढ़े चार बजे आश्रम परिसर स्थित एक टेंट से अचानक धुंआ उठता देख लोग सहम गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के तंबुओ से लोग भी बाहर निकल आए। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लोग रेत  और पानी डालकर आग बुझाने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली। आग के बढ़ने की आशंका से आसपास के तंबुओं के लोग सहमे रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। कल्पवासी अनिल शुक्ला ने बताया कि किसी ने सिगरेट या बीड़ी पीकर टेंट के पास फेंक दिया था। जिसके चलते आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed