फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arson of fleeing miscreants and Bmbaji

भागते उपद्रवियों ने की आगजनी और बमबाजी

Tue, 22 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Arson of fleeing miscreants and Bmbaji
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
तेलियरगंज में रात करीब साढे़ नौ बजे जब पुलिस ने स्थिति काबू करने का दावा किया तभी बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे गली में घुसे उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ कर डाली। एक दुकान में आग लगा दी और बमबाजी भी की। सड़क पर मौजूद पुलिस अफसरों को पता चला तो वे पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ गली में घुसे। भीड़ ने पुलिस पर भी बम फेंके और पथराव किया। भारी पुलिस बल और आरएएफ ने बवाल काट रहे लोगों को खदेड़ने के बाद दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। देर रात तक गलियों में पथराव की खबर फैलती रही।
विज्ञापन


छात्रा की मौत के बाद बवाल काट रहे लोगों ने छह बसों, चार बाइक, गुमटियों के साथ ही एक डीजल टैंकर में भी आग लगा दी थी। गनीमत रही कि टैंकर का अगला हिस्सा ही आग की चपेट में आया। आग पीछे डीजल टैंक तक पहुंचती तो वह विस्फोट से फटता और इलाके में जान-माल की भारी तबाही हो सकती थी। इस बारे में सोचकर ही स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी सकते में थे। 
विज्ञापन


तेलियरगंज में हुए उपद्रव से पुलिस अधिकारी बेहद नाराज हैं। डीआईजी और एसएसपी ने कहा है कि छात्रा की मौत दुखद है लेकिन उसके बाद सरकारी बसों, गाड़ियों, टैंकर, दुकानों को जलाना और तोड़ना बेहद गंभीर अपराध है। अराजकता फैला दी गई। इस घटना पर शिवकुटी थाने में बलवा, आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस पर जानलेवा हमले के पांच मुकदमे लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में पुलिस के सीसीटीवी कैमरों के अलावा कुछ निजी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस ने मोबाइल और वीडियो कैमरे से भी रिकार्डिंग की है। सभी फुटेज से उपद्रवियों की पहचानकर गिरफ्तारी की जाएगी। उपद्रव में तमाम छात्र शामिल थे। उन्हे बार-बार चेताया गया कि वे अपने कमरों में लौट जाएं मगर वे पथराव और आगजनी करते रहे। ऐसे में उन्हें भी कानूनी कार्रवाई झेलनी होगी। देर रात पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed