फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   animal criminal

पशु तस्करों ने सिपाहियों को किया रौंदने का प्रयास

Tue, 13 Sep 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 13 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
animal criminal
crime
शंकरगढ़ इलाके में सोमवार भोर में चौकी प्रभारी नारीबारी ने पशु तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने दो सिपाहियों को बाइक समेत मैजिक से रौंदने की कोशिश की। नाकाम रहने पर एक सिपाही की आंख में मिर्च झोंक दी। पुलिस ने सड़क पर पत्थर रख रास्ता रोककर मैजिक को घेरा। दो पशु तस्करों को दबोच लिया गया। इस धरपकड़ की कोशिश में एक बैल मर गया। पशु तस्करों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जमुरहाभाट गांव से रात में तीन गाय-चार बैलों को चुराकर तस्करों ने मैजिक गाड़ी में लादा और भाग निकले। गांव वालों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। नारीबारी चौकी इंचार्ज वीरेंद्र प्रताप सिंह ने पशु तस्करों की मैजिक गाड़ी का पीछा कर लिया। कोहड़िया-गन्ने मार्ग पर बाइक पर दो सिपाही भी गाड़ीके पीछे लग गए। सिपाहियों ने जैसे ही मैजिक को ओवरटेक किया तो पशु तस्करों ने उन दोनों को कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन


सिपाही बच गए तो मैजिक में बैठे एक व्यक्ति ने उन पर मिर्च पाऊडर झोंक दिया। बाइक पर पीछे बैठे सिपाही की आंख में मिर्च गई तो वह छटपटाने लगा। इसी दौरान चौकी प्रभारी वीरेंद्र ने जीप से मैजिक को ओवरटेक करने के बाद कुछ दूर जाकर सिपाहियों से सड़क पर पत्थर रखवा दिए। रास्ता बाधित देख मैजिक से उतरकर दो पशु तस्कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पीछाकर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए पशु तस्कर घूरपुर में नुमारी गांव के जमालुद्दीन और शेरू हैं। जमालुद्दीन मैजिक चला रहा था। पुलिस ने पशुओं को उतारा तो पता चला कि उनमें एक बैल की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियिम तथा पुलिस पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांटी गांव में शराबियों ने मचाया उत्पात
गौहनिया (ब्यूरो)। क्षेत्र के कांटी गांव में सोमवार शाम को शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। शाम को शराब पीकर पहुंचे शराबियों ने हंगामा काटा तो महिलाओं ने विरोध किया। इस पर शराबियों ने लाठी डंडे से पीटकर और पत्थर मारकर महिलाओं को घायल कर दिया। घटना में निर्मला देवी पत्नी राजू सोनकर, सिहोरा देवी पत्नी अजय कुमार, ननकी देवी पत्नी सुरेश कुमार, सोमवती पत्नी रामकैलाश, विमला देवी पत्नी कमलेश घायल हो गईं। घायल महिलाओं ने गांव के मिश्री लाल, बनवारी लाल और बबलू के खिलाफ घूरपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed