फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry VHP activists hoarse police station, lockout

गुस्साए विहिप कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, तालाबंदी

Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Angry VHP activists hoarse police station, lockout
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रामनवमी जुलूस के दौरान हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ फूलपुर कोतवाली का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि बिना किसी ठोस कार्रवाई के वे नहीं हटेंगे। उन लोगों ने थाना कार्यालय समेत कई जगह तालाबंदी कर दी थी, हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने सभी तालों को खुलवा दिया।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दीवानगंज सलमापुर गांव में दो दिन पहले निकले रामनवमी शोभायात्रा के दौरान किसी बात को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें कुछ लोगों ने चंदन गुप्ता पुत्र श्यामलाल की पिटाई कर दी थी। मामला तूल पकड़ा तो मौके पर फोर्स समेत पहुंचे क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने मामला शांत कराया। आरोप है कि रामनवमी समिति की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। लेकिन दूसरे दिन सिर्फ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए रामनवमी समिति एवं विश्वहिन्दू परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बुधवार शाम करीब पांच बजे विहिप के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्र एवं जिलाउपाध्यक्ष आशीष सिंह व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र काका की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में फूलपुर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। उन लोगों ने थाने के कार्यालय समेत कई कमरों में ताला बंद कर दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने तालों को खोल दिया था। प्रदर्शन करने वालों पर आरोप है कि आरोपियों को छोड़ने वाले कोतवाली प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कार्रवाई जब तक नहीं होगी। उनका घेराव प्रदर्शन व आन्दोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed