फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry people killed by carcass on the road

हत्या से नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Angry people killed by carcass on the road
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
धूमनगंज थाना क्षेत्र में रिंकू भारतीय की हत्या से नाराज लोगों ने शनिवार को शव लेकर सड़क पर चक्काजाम किया और हत्यारोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। विवेक उर्फ रिंकू भारतीय (20)के  दोस्तों ने शुक्रवार की रात में पार्टी में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। वो हलवाई का काम करता था। शनिवार को रिंकू का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में साफ हुआ कि गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार केलिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मुबारकपुर कोटवा गांव में रहने वाले हत्यारोपी दीपक पटेल के घर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि हत्यारोपी के घर पर कोई नहीं था। घटना के बाद से ही सभी फरार हैं। इसके बाद हत्या से नाराज लोग नीमसराय में जीटी रोड पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। नाराज लोग पीड़ित परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता देने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौकेपर पहुुंचे क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि हत्यारोपी के परिवार के सभी लोग घर छोड़ कर भागे हुए हैं। तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। बताया कि हत्यारों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed