{"_id":"57bcb4b64f1c1b4c27d4f330","slug":"and-two-sons-of-former-mlc-immersed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी के बेटे समेत दो डूबे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व एमएलसी के बेटे समेत दो डूबे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 24 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी (इलाहाबाद)। गंगा-यमुना की बाढ़ अब लोगों के लिए काल बन रही है। सड़कों पर भरा पानी मौत को दावत दे रहा है। अरैल मार्ग पर डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) के पास सोमवार आधी रात उफनाई गंगा के पानी में फॉरच्यूनर समेत डूबने से पूर्व एमएलसी सीवी ईनिस के पुत्र सेंट जोंस एकेडमी संचालक मिचेल ईनिस उर्फ बाबा भैया और उनके साथी कारोबारी अम्बुज पांडेय की मौत हो गई। साथ मौजूद कैंटीन संचालक नीरज केसरवानी किसी तरह पानी से बाहर निकल आया। उसने फोन से खबर दी तो रात में ही अम्बुज के परिजनों ने खोजबीन कर उसका शव निकाल लिया। बाबा भैया का शव मंगलवार सुबह मिला। बाढ़ के पानी में डूबी गाड़ी नहीं मिली है। शाम को मृतकों की अंत्येष्टि की गई।
मिचेल रॉयल ईनिस उर्फ बाबा भैया (40) ब्वॉयज हाईस्कूल के प्रधानाचार्य रहे पूर्व एमएलसी सीवी ईनिस के इकलौते पुत्र थे। वह करछना में रामपुर चौराहा के निकट स्थित सेंट जोंस एकेडमी का संचालन करते थे। एकेडमी परिसर के ही फ्लैट में वह परिवार सहित रहते थे। सोमवार आधी रात बाबा शहर से एकेडमी लौट रहे थे। फॉरच्यूनर में उनके साथ शहर में लूकरगंज निवासी नीरज केसरवानी उर्फ मोनू तथा आईटीआई ट्रेनिंग स्कूल के पास रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य इच्छानंद पांडेय का पुत्र अम्बुज पांडेय उर्फ पिंटू (38) भी था। नीरज सेंट जोंस एकेडमी के हॉस्टल में कैंटीन चलाता था। वह भी एकेडमी परिसर में परिवार सहित रहता था। नया पुल पार करने के बाद वे अरैल मार्ग पर डीपीएस की तरफ बढ़ गए।
डीपीएस के पीछे सड़क पर बाढ़ का पानी था। उस वक्त फॉरच्यूनर खुद मिचेल उर्फ बाबा चला रहे थे। गाड़ी बाढ़ के पानी में फंस गई।
किसी तरह तीनों बाहर आकर गाड़ी की छत पर चढ़ गए। मगर कुछ ही देर बाद तेज लहर आने पर वे गहरे पानी में जा गिरे। नीरज तो किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन मिचेल और अम्बुज डूब गए। सड़क किनारे खड़ी फॉरच्यूनर भी लहरों के धक्के से गहरे पानी में जा गिरी। नीरज ने कुछ दूर पर गुजर रहे बाइक सवार युवक से मोबाइल मांगा। बैलेंस न होने के चलते अम्बुज के भाई रीतू पांडेय को तीन बार मिस्ड कॉल की। जो उस वक्त ट्रेन में जयपुर जा रहे थे। उन्होंने कॉल बैक की तो घटना के बारे में सुनकर सन्न रह गए। उनसे खबर पाकर परिजन करीबियों के साथ पहुंचे। रात करीब दो बजे अम्बुज का शव मिल गया। मिचेल उर्फ बाबा का शव मंगलवार सुबह निकाला जा सका। बाबा का शव एकेडमी ले जाया गया, जहां शाम को ईसाई रीति से उनका अंतिम संस्कार हुआ। प्रदेश के महाधिवक्ता विजयबहादुर सिंह पूर्व एमएलसी सीवी ईनिस के समधी हैं। वह भी शाम को परिवार सहित एकेडमी पहुंचेे। अम्बुज के शव की अंत्येष्टि पोस्टमार्टम के बाद अरैल घाट पर की गई।