ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर के बाबूगंज के रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू सिंह की बेटी का शनिवार को जन्मदिन था। रात में पप्पू ने मुंगरा बादशाहपुर से रिश्तेदारों को बुलाने के अपनी ऑल्टो कार से ड्राइवर ओम प्रकाश(20) निवासी ढोकरी को भेजा। ओम प्रकाश रिश्तेदारों को लेकर बाबूगंज आ रहा था। सांवडीह गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू ट्रक ने ऑल्टो कार में साइड मार दिया। टक्कर के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। जबकि ऑल्टो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में चली गई। कार में बैठी पूजा(18) पुत्री मान सिंह जाफरपुर और रामआसरे की पत्नी रामकली (50) लगभग पचास साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक ओम प्रकाश, हरिश्चंद्र और वंदना (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद फूलपुर पुलिस पहुंची।
पुलिस ने दोनों शवों को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेज दिया।सूचना पाकर बाबूगंज से रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो शवों को अज्ञात में भेजने को लेकर भड़क गए। बोलेरो से कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हुए और झूंसी में मलावां गांव के पास शव लेकर जा रहे वाहन को रोक लिया। नाराज रिश्तेदार शवों को वापस घर लेकर चले गए। उधर घटनास्थल पर देररात पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प होती रही। ग्रामीणों को आरेाप था कि जब इस बात की जानकारी पुलिस को हो गई थी कार में बैठे लोग बाबूगंज रिश्तेदारी में जा रहे है तो पुलिस ने बिना इंतजार के शव को अज्ञात में क्यों भेजा। रात तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच शव कब्जे में लेने को लेकर कहासुनी होती रही।