Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations underway for attachment of property belonging to Rishabh Rai, a history sheeter close to Shraddha

Lucknow News: श्रद्धा के करीबी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के खिलाफ कुर्की की तैयारी

Sun, 22 Nov 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for attachment of property belonging to Rishabh Rai, a history sheeter close to Shraddha
श्रद्धा दुबे।
लखनऊ। मॉडल श्रद्धा के करीबी और मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के खिलाफ अलीगंज पुलिस जल्द कुर्की की कार्रवाई कर सकती है। पुलिस उसके घर पर कुर्की से पहले नोटिस चस्पा करा चुकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में अलीगंज थाने में दर्ज लूट के मामले में फरार ऋषभ के खिलाफ कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इसी मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। कोर्ट से आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक, मूलरूप से गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी ऋषभ फैजुल्लागंज में जुड़वा मंदिर के पास रहता है। एक लाख रुपये की रंगदारी न देने पर कारोबारी शिवा शर्मा पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी ऋषभ को छह माह के लिए जिलाबदर किया जा चुका है। शिवा की मां रंजना ने ऋषभ और उसके आठ से दस साथियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में वह जेल गया था और हाल ही में जमानत पर छूटा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट और लूट समेत 18 से अधिक मामले दर्ज हैं।

श्रद्धा दुबे।

श्रद्धा दुबे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed