फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allapur beat and threw stones at the neighbors

अल्लापुर में पड़ोसियों में मारपीट और पथराव

Wed, 03 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Allapur beat and threw stones at the neighbors
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
अल्लापुर के शिवनगर मुहल्ले में एक ही अपार्टमेंट में रहने वाले दो पड़ोसी परिवारों के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर मंगलवार शाम झगड़े के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि एक परिवार ने बाहर से युवकों को बुलाया। हमले में एक महिला को चोट पहुंची। उसकी तरफ से जार्जटाउन थाने में तहरीर दी गई। रात तक दोनों पक्ष थाने में जमे रहे। वे एक-दूसरे पर मारपीट और पथराव का आरोप लगा रहे थे। 
विज्ञापन


शिवनगर कॉलोनी में किसान नेता धनंजय सिंह एक अपार्टमेंट में पत्नी और बेटों के साथ रहते हैं। उसी अपार्टमेंट में बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी राजीव त्रिपाठी भी परिवार सहित रहते हैं। धनंजय अपनी बुलट बाइक निचले हिस्से में खड़े करते हैं। राजीव इस पर कई बार आपत्ति जता चुके हैं कि बाइक की वजह से उनका रास्ता बाधित होता है। एक बार उनकी पत्नी को चोट भी लग चुकी है। मंगलवार शाम भी राजीव और धनंजय की पत्नी के बीच इसी वजह से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


फिर दोनों के पति भी आमने-सामने आ गए। धनंजय के दो बेटे पर मारपीट का आरोप है जबकि राजीव पर आरोप है कि उन्होंने फोनकर बाहर से लड़कों को बुलाकर हमला कराया। ईट-पत्थर भी फेंके गए। हमले में धनंजय की पत्नी उषा के हाथ पर चोट पहुंची। झगड़े की जानकारी पाकर जार्जटाउन थाने की पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। धनंजय ने पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed