फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University three professors filed a case of molestation

इलाहाबाद विवि के तीन प्रोफेसरों पर छेड़खानी का मामला दर्ज

Sat, 06 Aug 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University three professors filed a case of molestation
rape victim - फोटो : Demo Pic
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षिका से बदसलूकी का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने यह आरोप अपने ही विभाग के तीन प्रोफेसरों पर लगाया है। कहना है कि उसने विरोध किया तो जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


अर्थशास्त्र विभाग में तैनात महिला शिक्षिका का आरोप है कि तीनों प्रोफेसर उनके साथ बदसलूकी करते हैं। गुरुवार को तीनों गलत निगाह से उन्हें घूर रहे थे। उन्होंने उनके इस रवैये का विरोध किया तो वे जातिसूचक गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शिक्षिका कर्नलगंज थाने पहुंचीं और तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत पर तीनों प्रोफेसरों के खिलाफ छेड़खानी, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और एससी, एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन


एसएसआई सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट लिखकर छानबीन की जा रही है। वहीं शिक्षिका के अपने ही विभाग के तीन प्रोफेसरों के केस लिखाने पर दिन भर चर्चा होती रही। विभाग में शिक्षकों के बीच में लगातार विवाद रहा है। पीड़ित शिक्षिका पहले भी एक प्रोफेसर के  खिलाफ ऐसी शिकायत कर चुकी हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के बाद आरोप सही नहीं पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed