{"_id":"0bda0970b326f29fa63e46fdaec6fe6e","slug":"allahabad-news-hindi-news-964","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनाल की लिफ्ट से गिरकर कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैनाल की लिफ्ट से गिरकर कर्मचारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंडिया के चिहुनी पंप कैनाल के लिफ्ट से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। वह कैनाल की मशीन में आई खराबी को ठीक करने जा रहा थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए। साथी कर्मचारी इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनका दम टूट गया।
मिर्जापुर में अहरौरा थाने के सेमरा मुढ़ौरा गांव का छोटे लाल (46) चिहुनी पंप कैनाल पर बतौर मैकेनिक तैनात था। सुबह कैनाल की मशीन में कुछ खराबी आ गई थी। जिसे वह ठीक करने के लिए छोटे लाल लिफ्ट से नीचे जा रहे थे। अचानक वह नीचे गिर गए। साथियों ने उसे गिरते देखा तो खलबली मच गई। उसे बाहर निकाला गया तो वह खून से लथपथ थे। साथी उन्हें लेकर अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। छोटेलाल के मौत की खबर घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया।