फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

तेज धमाके के साथ फटा कांग्रेस नेता का मोबाइल

Wed, 10 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 10 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
अपनी उपयोगिता की वजह हर आदमी के हाथ में पहुंच चुका स्मार्टफोन एक मायने में बेहद खतरनाक है। यह खतरा है मोबाइल की बैट्री में बलास्ट का। मोबाइल में ब्लास्ट से कई लोगों की मौत हो चुकी है तो घायल भी बहुत से लोग हो चुके हैं। ताजी घटना है यमुनापार इलाके के सिरसा बाजार की जहां सोमवार देर रात कांग्रेस नेता का चार्जिंग पर लगा मोबाइल धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि मोबाइल के आसपास कोई नहीं था लेकिन इस घटना ने परिवार के लोगों और ग्रामीणों को सहमा दिया।
विज्ञापन


सिरसा बाजार में रहने वाले कांग्रेस नेता रामशिरोमणि तिवारी सोमवार रात अपना ब्रांडेड मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर सोने चले गए थे। रात करीब ग्यारह बजे अचानक तेज आवाज से परिवार के लोगों की नींद खुली। रामशिरोमणि का चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन फट गया था। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों ने भी सुनी। सब कांग्रेस नेता के घर आ गए। इस घटना ने तिवारी परिवार और पड़ोसियों को सहमा दिया। पिछले साल चार्जिंग पर लगे मोबाइल से बात करते समय ब्लास्ट होने से लालगोपालगंज इलाके में एक युवक की जान चली गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि ओवर चार्जिंग या बैट्री में खराबी से ऐसे हादसे होते हैं। चार्जर और बैट्र्ी हमेशा उसी कंपनी के होने चाहिए जिस कंपनी का मोबाइल फोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed