{"_id":"1763cea717ccf9dcdeca26b4fb17f470","slug":"allahabad-news-hindi-news-784","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन बनी मालगाड़ी, इलाहाबाद में बुझाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्निंग ट्रेन बनी मालगाड़ी, इलाहाबाद में बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला लेकर दादरी जा रही एक मालगाड़ी में आग लगने से शुक्रवार को रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मालगाड़ी को सूबेदारगंज स्टेशन पर रोका गया और फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ट्रेन की आग लगे वैगन को काटकर अलग किया गया और उसकी आग बुझाई गई।
बताया जा रहा है कि मुगलसराय से दादरी, दिल्ली कोयला ले कर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन से शुक्रवार सुबह सवा दस बजे चुनार स्टेशन के पास धुआं निकलता दिखाई दिया। तेज धुआं निकलता देखकर स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तत्काल अगले स्टेशन डगमगपुर को दी।
वहां मालगाड़ी को लूप लाइन पर ले लिया गया और तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाने के लिए मिर्जापुर कंट्रोल को सूचित कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से करीब ढाई घंटे में आग बुझाई गई। इसके बाद मालगाड़ी रवाना कर दी गई। लेकिन इलाहाबाद पहुंचते-पहुंचते मालगाड़ी के 25 वें डिब्बे में एक बार फिर से तेज धुआं निकलने लगा। इस दौरान उसमें आग की चिंगारी भी देखी गई। यह सूचना मिलते ही इलाहाबाद में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी को रात नौ बजे के आसपास सूबेदारगंज स्टेशन पर रोक लिया गया। सूचना पाकर यहां फायर बिग्रेड भी पहुंच गई। फायर मैन रविंद्र मिश्र आदि ने मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान संबंधित कोच को भी काट कर अलग कर लिया गया। रात साढ़े दस बजे तक मालगाड़ी सूबेदारगंज से रवाना नहीं हो सकी थी। इसकी पुष्टि एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने की है।