{"_id":"4d7fa204c3fc27830f77e4f531c595d0","slug":"allahabad-news-hindi-news-1002","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की करंट से मौत, दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की करंट से मौत, दो के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फू लपुर के सोनार गांव में फ्यूज जोड़ने बिजली के पोल पर चढ़े संविदा बिजलीकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। फ्यूज जोड़ते समय बिजलीकर्मी करंट की चपेट में आ गया और झटका खाकर पोल से नीचे गिर पड़ा था। बिजलीकर्मी की मौत से गांव में अफरा-तफरी मच गई। फूलपुर पुलिस ने शाम को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन सूचना के बाद बिजली विभाग के अफसरों के न पहुंचने से लोगों में खासा आक्रोश है।
फूलपुर के चमरूपुर नंदौर गांव का दिलीप सिंह (35) बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी था। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे वह सूचना पर पड़ोस के गांव में फ्यूज जोड़ने गया था। पोल पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहा था, तभी करंट के झटके से जमीन पर आ गया। दिलीप जमीन पर गिरा तो खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो वह दम तोड़ चुका था। मृतक के भाई का आरोप था कि बिजली विभाग के दिनेश शुक्ला और महेंद्र तिवारी ने उसे फोनकर फ्यूज जोड़ने के लिए भेजा था। सुबह दस बजे की घटना के बाद भी घंटों तक बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बात को लेकर लोगों में खासा आक्रोश था।
तीन बजे फूलपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर पर महेंद्र तिवारी और दिनेश शुक्ला के खिलाफ मुकदमा लिख लिया। वहीं फूलपुर एसडीओ का कहना था कि मृतक उनके यहां का संविदा कर्मचारी नहीं था।