फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

नैनी में बंद मकान से 12 लाख की चोरी

Fri, 19 Feb 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
नैनी के दूरवाणी नगर मोहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 12 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बड़े इत्मीनान से मकान के सभी कमरों का ताला तोड़ा और आलमारी-बक्से में रखे लाखों के गहने, नगदी लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी का परिवार मकान में ताला बंदकर एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे घरवाले लौटे तो चोरी की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम पहुंची। खोजी कुत्ता कालोनी की एक गली में दूर तक जाकर लौट आया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दूरवाणी नगर मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार मिश्रा असम में एक पेपर मिल में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सावित्री और भतीजा हर्षित मिश्रा रहते हैं। बुधवार को दोनों शादी समारोह में शामिल होने निकले थे। जाते वक्त घर में ताला बंदकर मोहल्ले में ही अपने एक परिचित को मकान की चाबी सौंप दी। देर रात चोर बंद मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर चारों कमरों का ताला तोड़ा। इसके बाद आलमारी और संदूक में रखे करीब दस लाख के गहने, डेढ़ लाख की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात को इतने शातिराना ढंग से अंजाम दिया गया कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जाते वक्त चोर मेन गेट को बंद कर चले गए। हालांकि ताला गायब था। सुबह करीब दस बजे तक मोहल्ले में किसी को चोरी की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


 इसी वक्त सावित्री घर लौटीं तो ताला न लगा देख उनका माथा ठनका। वे अपने परिचित के पास पहुंची और चोरी की जानकारी दी। घर का हाल देख सावित्री दहाड़ मारकर रोने लगीं। इसके बाद मोहल्ले के लोग जुट गए। लोगों ने ही 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को बताया। पेट्रोलिंग टीम पहुंची लेकिन पूछताछ कर लौट गई। इसके बाद सावित्री देवी के परिचित एडीए चौकी पहुंचे। थोड़ी ही देर में इंस्पेक्टर नैनी रामसूरत सोनकर भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई। पुलिस हैरान थी कि मोहल्ले के बीचों-बीच इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया गया। खोजी कुत्ता भी कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं दे सका। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। घटना को लेकर कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चा है। वहीं पुलिस ने लोगों ने घर में ताला लगाकर कहीं जाने के प्रति आगाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री देवी सिर्फ एक रात के लिए घर पर ताला लगाकर निकलीं और चोरों ने पूरा घर ही खंगाल दिया। पुलिस को आशंका है कि ऐसा किसी की सटीक मुखबिरी पर ही हो सकता है। इसमें किसी परिचित का भी हाथ हो सकता है। आखिर चोरों को कैसे पता था कि रात भर सावित्री घर नहीं लौटेंगी और ताला बंद रहेगा। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। मकान के मेन गेट का ताला तोड़ने के बाद पूरे घर में कीमती सामान पर हाथ साफ किया गया। इसमें चोरों को काफी वक्त भी लगा होगा। चोर रात में किसी के न आने को लेकर बेफिक्र रहे होंगे। नहीं तो इस तरह का दुस्साहस नहीं कर सकते।


दूरवाणी नगर इलाके में शाम होते ही माहौल अराजक सा हो जाता है। चौराहे के पास महर्षि स्कूल की बाउंड्री से सटकर नशेबाजों के कई गुट बैठकी करते मिल जाएंगे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इधर कई दिनों से अराजक तत्वों की सक्रियता बढ़ी है। चोरी की इस घटना में उनका हाथ भी हो सकता है। पहले पुलिस अक्सर चौराहे पर चेकिंग करती थी लेकिन इधर सब कुछ बंद है। दिन में अक्सर छेड़खानी की घटनाएं होती हैं लेकिन शोहदों और बदमाशों के डर के चलते लोग कुछ नहीं कहते। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed