{"_id":"cc159e51b70ffc65046943a4264d7eed","slug":"allahabad-bawal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की हत्या के बाद दरोगा के थाने जाने की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील की हत्या के बाद दरोगा के थाने जाने की जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिला अदालत में वकील नबी अहमद की हत्या के बाद फरार दरोगा के नारी-बारी पुलिस चौकी जाने और शंकरगढ़ थाने में सर्विस रिवाल्वर जमा कराने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के बाद आरोपी दरोगा थाने पहुंचा था। वह चुपचाप अपनी सर्विस रिवाल्वर जमा कर फरार हो गया था।
एसपी यमुनापार नीरज पांडेय सुबह लगभग दस बजे नारी-बारी पुलिस चौकी पहुंचे और उन्होंने सिपाहियों से पूछताछ की। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी दरोगा शैलेंद्र सिंह कार से शंकरगढ़ थाने पहुंचा। थाने में सर्विस रिवाल्वर जमा की। इसके बाद नारी-बारी पुलिस चौकी पहुंचा। जहां उसकी तैनाती थी। वहां से जरूरी सामान समेटने के बाद फरार हो गया। एसपी यमुनापार नीरज पांडेय ने बताया कि आरोपी की सर्विस रिवाल्वर कर्नलगंज थाने को सौंप दी गई है।