{"_id":"5a11e39f4f1c1b6e468b51c2","slug":"akash-will-also-have-narco-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश का भी होगा नारको टेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आकाश का भी होगा नारको टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
राजेश यादव
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता राजेश यादव हत्याकांड में नामजद डा. मुकुल को क्लीन चिट मिलना इतना आसान नहीं है। राजेश की पत्नी के विरोध के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फैसला लिया है कि आकाश का भी नारको टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए कर्नलगंज पुलिस जल्दी ही अदालत से अनुमति लेगी। इससे पहले डा. मुकुल का नारको टेस्ट कराने के लिए अदालत से अनुमति मांग मिल गई है। अब लेबोरेटरी से नारको टेस्ट की तारीख मिलने का इंतजार है।
दो अक्तूबर की रात करीब सवा दो बजे ताराचंद हॉस्टल के बाहर गाड़ी में बसपा नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें राजेश की पत्नी ने डा. मुकुल को नामजद किया था। पुलिस की विवेचना में यह बात समाने आई कि राजेश और डा. मुकुल शराब के नशे में थे और चुनाव प्रचार कर रहे विवि के छात्रों से उनका विवाद हुआ था। गिरफ्तार किए गए छात्र जग्गा और आकाश दोनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान पहले राजेश की ओर से दो फायर हुए थे। बचाव में आकाश की ओर से चलाई गई गोली राजेश के कंधे से होकर पार निकल गई। लगभग यही बात नामजद डॉ. मुकुल ने अपने बयान में कही है।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि इस प्रकरण में आकाश और मुकुल दोनों का नारको टेस्ट किया जाना है। रिकंस्ट्रक्शन ऑफ सीन, राजेश और मुकुल की पिस्टल की एक्सपर्ट रिपोर्ट आने का इंतजार है। इन सभी रिपोर्ट के आने के ही इस हत्या में पुलिस किसी निर्णय तक पहुंच सकेगी।