फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Additional District Magistrate's revolver stolen from home

अपर जिलाधिकारी की रिवाल्वर घर से चोरी

Sat, 31 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 31 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Additional District Magistrate's revolver stolen from home
गन शॉट
लखनऊ में तैनात अपर जिलाधिकारी ब्रिज बिहारी पांडेय की लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके गोविंदपुर स्थित घर से चोरी हो गई। घर के लोग सोए थे तभी चोर अंदर घुसे और रिवॉल्वर, अंगूठी, सोने का कंगन उठा ले गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। सूचना शिवकुटी पुलिस को दी। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फील्ड को बुलाया गया। खोजी कुत्ता घर में टहलता रहा। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


पीसीएस अफसर ब्रिज बिहारी पांडेय का परिवार शिवकुटी के गोविंदपुर इलाके में रहता है। सुबह अपर जिलाधिकारी की पत्नी ने पुलिस को घर में चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि रिवॉल्वर और जेवर चोरी गए हैं। असलहा चोरी जाने का गंभीर मामला देख तत्काल फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। सीओ, एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि बीबी पांडेय के पास रिवॉल्वर और बंदूक का लाइसेंस है। बंदूक लखनऊ में रखी है जबकि रिवॉल्वर यहां थी। इंस्पेक्टर शिवकुटी पान सिंह के मुताबिक घरवालों के  रहते हुए भी चोर रिवॉल्वर और जेवर उठा ले गए। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed