{"_id":"574206c04f1c1b1d16690f9f","slug":"addiction-made-him-the-vicious-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत ने बना दिया उसे शातिर चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की लत ने बना दिया उसे शातिर चोर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 23 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की लत ने दरियाबाद इलाके के एक युवक को इस कदर तबाह किया कि वह तलब पूरी करने के लिए चोरी करने लगा। इलाके में छोटी-मोटी चोरी के अलावा वह ट्रेनों में यात्रियों को भी चपत लगाने लगा। रेलवे पुलिस ने उसे रविवार को जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म पर चोरी के मोबाइल फोन और चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उसने पिछले तीन महीने के दौरान ही ट्रेनों में चोरी की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं अंजाम दीं।
रविवार दोपहर तीन बजे जीआरपी थाने के उपनिरीक्षक कैलाशपति सिंह टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर सात पर चेकिंग के लिए निकले थे। तभी एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो तीन मोबाइल फोन, चाकू और 1450 रुपये मिले। पकड़े गए अपराधी ने कबूला कि ये सभी मोबाइल चोरी के हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक आरिफ खान दरियाबाद मुहल्ले में एक घर में किराए पर रहता है। उसने कुबूला है कि बचपन से ही गलत संगत में उसे नशे की लत लगी तो अब उसे इस कदर जकड़ चुकी है कि वह बिना नशे के नहीं रह पाता है। इसी वजह से वह चोरी करने लगा। उसने पिछले तीन महीने के दौरान दुरंतो, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, संगम, पूर्वा एक्सप्रेस के स्लीपर और एसी कोच में घुसकर एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों के महंगे मोबाइल फोन चुराए। चोरी के मोबाइल बेचकर वह शराब, स्मैक, चरस, गांजा खरीदकर नशा करता है। उसे पहले भी रेलवे पुलिस ने पकड़कर चेतावनी दी थी।