{"_id":"590259a74f1c1be657c0beff","slug":"ada-unleashes-illegal-plating-in-35-bighas","type":"story","status":"publish","title_hn":" एडीए ने 35 बीघे में उजाड़ी अवैध प्लाटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीए ने 35 बीघे में उजाड़ी अवैध प्लाटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण(एडीए) ने बृहस्पतिवार को झूंसी इलाके में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की तो हड़कंप मच गया। पुलिस बल के साथ प्रवर्तन दल ने तीन स्थानों पर करीब 37 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों को उकसाकर प्लाटिंग करने वालों ने हंगामा किया। इस कारण कुछ देर के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बाधित हुई। समझाने से लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठी पटक हंगामा करने वालों को खदेड़कर ध्वस्तीकरण का काम पूरा किया। अब आरोपियों के खिलाफ एडीए के झूंसी क्षेत्र के जोनल अफसर पीएन यादव एफआईआर दर्ज कराएंगे।
शासन के निर्देश पर एडीए वीसी देवेंद्र पांडेय ने अवैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई। मातहतों को क्षेत्र चिह्नित कर ध्वस्तीकरण के लिए पुलिस बल मुहैया कराया गया। दो दिन पहले पूरामुफ्ती इलाके में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद एडीए ने बृहस्पतिवार को झूंसी में अभियान चलाया। जोनल अधिकारी पीएन यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और अन्य कर्मचारी झूंसी थाने पहुंचे। वहां से पुलिस बल लेकर पूरब रहिमापुर में सहसों रोड पर इमरान द्वारा 15 बीघे में की जा रही अवैध प्लाटिंग उजाड़ी गई। फिर प्रवर्तन दल ने पश्चिमी रहिमापुर में सहसों रोड पर रवि जायसवाल तथा पास में ही सुरेंद्र यादव द्वारा क्रमश: 12 और 10 बीघे में की जा रही अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी। विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। जोनल अधिकारी के मुताबिक बिना ले आउट के की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में अवर अभियंता एके सिंह, बीआई कुंवर आनंद, सुपरवाइजर सुरेश तिवारी समेत पुलिस बल और प्रवर्तन दल के कर्मचारी शामिल रहे।