फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ada demolished hotel crown

रामबाग में होटल क्राउन पैलेस सीज, अगला हिस्सा तोड़ा गया

Wed, 16 May 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ada demolished hotel crown
अपराध

विज्ञापन
अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या की वजह माने जा रहे रामबाग स्थित आरोपी के होटल के पीछे नाले पर बने स्लैब का बड़ा हिस्सा नगर निगम ने मंगलवार को तोड़ दिया। इसी दौरान एडीए ने भी कार्रवाई करते हुए होटल क्राउन पैलेस और रामायणा रेस्टोरेंट को सीज कर दिया। करीब पांच घंटे से अधिक चली कार्रवाई में तीन जेसीबी लगाकर होटल का अगला हिस्सा भी ध्वस्त किया गया। होटल मालिक की पत्नी समेत अन्य महिलाओं ने ध्वस्तीकरण का विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। मौके पर सैकड़ों वकीलों के साथ भारी भीड़ और कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

मंगलवार को तहसील दिवस में अधिवक्ताओं के हंगामे के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने निगम और एडीए को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद करीब तीन बजे नजूल प्रभारी लालमणि के नेतृत्व में निरीक्षक मनोज कुमार करीब 40 कर्मचारियों के साथ जेसीबी और हैमर मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। चार हैमर मशीनों से नाले पर बना स्लैब तोड़ा जाने लगा। टाइल्स लगे छह इंच से अधिक मोटी ढलाई वाले स्लैब को तोड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नजूल प्रभारी के मुताबिक स्लैब तोड़ने के बाद अवैध रूप से बनीं आठ दुकानें और अन्य निर्माण ध्वस्त कर नाला कब्जा मुक्त कराया जाएगा। कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। मौके पर महापौर अभिलाषा गुप्ता और अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास भी पहुंची थीं।
विज्ञापन


इसी के साथ नगर निगम को कार्रवाई में सहयोग करने पहुंचे एडीए के ओएसडी और प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। होटल क्राउन पैलेस और रामायणा रेस्टोरेंट सीज कर दिया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे होटल के अगले हिस्से को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई शुरू हुई तो होटल मालिक की पत्नी समेत उनके परिवार की महिलाओं-बच्चों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने अफसरों से कहा कि नोटिस दें या समय, अभी होटल में 18 ग्राहक ठहरे हैं। ग्राहकों को होटल से निकालने की मोहलत देने से थोड़ी देर कार्रवाई बाधित रही फिर होटल का अगला हिस्सा जेसीबी से तोड़ा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच होटल में ठहरे ग्राहकों को दूसरे होटलों में भेजा गया। मौके पर भीड़ को देखकर कई थानों की फोर्स और महिला पुलिस बुलाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बिजली काटने के बाद जेसीबी ने नाली पर लगी लोहे की सीढ़ी उखाड़ी फिर पिलर आदि ध्वस्त किए जाने लगे। शाम करीब 6.30 बजे एक साथ तीन जेसीबी लगाकर होटल के बाहर लगे शटर, शीशे आदि तोड़ने की कार्रवाई रात तक चली। इस दौरान वहां सैकड़ों वकीलों के साथ भारी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed