फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   93 cylinders domestic gas cylinders

93 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

Mon, 01 May 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
93 cylinders domestic gas cylinders
cylinder
पेट्रोलियम मंत्रालय ने काफी दिनों बाद घरेलू और कामर्शियल गैस उपभोक्ताओं को राहत दी है।  मंत्रालय के नए आदेश से सबसिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं को  घरेलू गैस सिलेंडर पर 93 रुपये का फायदा होगा। जबकि कामर्शियल सिलेंडर पर 156 रुपये की राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से हर महीने रेट संशोधित किए जाते हैं। नए आदेश के बाद  एक मई से उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम  का घरेलू गैस सिलेंडर 683.50 रुपये का मिलेगा। जबकि 30 अप्रैल तक 776.50 रुपये का  मिलता रहा है। मई से सबसिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं  को 93 रुपये की राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर सबसिडी लेने वाले उपभोक्ताओं को अब 236.73 रुपये की सबसिडी ही उनके खाते में जाएगी। 30 अप्रैल तक 338.59 रुपये की सबसिडी उपभोक्ताओं के  खातों में पहुंची थी।
विज्ञापन


आल इंडिया एलपीजी फैडरेशन की सचिव कीर्ति मिश्रा ने बताया कि नए आदेश एक मई यानी कि सोमवार से प्रभावी होंगे। उन्होंने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाला कामर्शियल गैस सिलेंडर भी सस्ता हुआ है।  अब तक 19 किलो गैस से भरा कामर्शियल सिलेंडर 1478.50 रुपये में मिलता था लेकिन अब 1322.50 रुपये में मिलेगा। यह सिलेंडर भी 156 रुपये सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed