फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दबंगई का विरोध करने वालों को ही थाने उठा लाई पुलिस

दबंगई का विरोध करने वालों को ही थाने उठा लाई पुलिस

Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दबंगई का विरोध करने वालों को ही थाने उठा लाई पुलिस
प्रयागराज। मुट्ठीगंज में दबंगई का विरोध करना पिता-पुत्री को महंगा पड़ा। पीटे जा रहे बुजुर्ग रिक्शा चालक को बचाने पहुंचने पर पुलिस उन्हें ही थाने उठा लाई। बाद में मुकदमे का दबाव बनाकर दोनों पक्षों मेें समझौता करा दिया। हालांकि पूछने पर इंस्पेक्टर इसे आपसी विवाद का मामला बताते रहे।
विज्ञापन

घटना हटिया चौकी के पास सोमवार रात 10 बजे के करीब हुई। यहां रहने वाली छात्रा पिता के साथ बाहर परीक्षा देने गई थी। रात 10 बजे के करीब दोनोें रिक्शे से वापस आए। रिक्शे से उतरकर दोनों घर जबकि रिक्शा चालक वापस जाने लगा। इसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले एक व्यक्ति खड़ा था। बुजुर्ग रिक्शा चालक ने उसे बगल हटने को कहा तो आगबबूला होकर उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। रिक्शा चालक के मदद के गुहार लगाने पर पिता-पुत्री भागकर पहुंचे तो आरोपी उनसे ही गालीगलौच करने लगा। सूचना पर पहुचंी डायल 100 पुलिसकर्मियोें से भी अभद्रता की। जानकारी दी गई तो थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन वह आरोपी के साथ ही रिक्शा चालक व उसे बचाने पहुंचे पिता-पुत्री व उसके भाई को भी थाने उठा लाई। पिता-पुत्री ने आरोप लगाया कि आरोपी की पुलिस से सांठगांठ है और यही वजह रही कि कार्रवाई की बजाय उल्टा उन पर ही समझौते का दबाव बनाया गया। न मानने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। आखिरकार बिना किसी कार्रवाई के ही पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इस बारे में मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिता-पुत्री और रिक्शा चालक को पीटने के आरोपी रिश्तेदार हैं और उनमें जमीन का विवाद है। इसी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप होता रहताहै। पुलिस ने किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed